CWG 2022: भारत का अभियान खत्म, हॉकी में सिल्वर, खाते में 22 गोल्ड सहित 61 पदक

0
550
CWG 2022: India's Soormas created history in Birmingham, finished fourth in the points table, see the complete medal table latest sports news in hindi

बर्मिंघम। CWG 2022: हॉकी में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय पुरुष टीम को 7-0 के अंतर से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम एक बार फिर गोल्ड मैडल हांसिल करने से चूक गई और सिल्वर मैडल से संतोष करना पड़ा। इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अभियान भी समाप्त हो गया है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं, जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।

इस बार वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर के पदक से भारत का अभियान शुरू हुआ था और हॉकी के पदक से समाप्त हुआ। भारत ने उम्मीदों के मुताबिक रेसलिंग, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया है। एथलेटिक्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। हालांकि कुछ बड़े नाम ऐसे भी रहे जो पदक की दौड़ से ही बाहर हो गए, वहीं लॉन बॉल टीम जैसे कुछ अनजान चेहरे भी थे, जिन्होंने बर्मिंघम में पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई और देश का नाम रोशन किया। इसी वजह से शूटिंग के न होने के बावजूद भारत इस बार 61 पदक हांसिल कर सका।

CWG 2022: टेबल टेनिस में शरथ कमल, बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) के आखिरी दिन भारत को लगातार गोल्ड मैडल मिले। पहले बैडमिंटन में लक्ष्य और सिंधू ने गोल्ड जीते। बैडमिंटन के मेंस डबल्स में चिराग और सात्विक की जोड़ी ने भारत को गोल्ड दिलाया। इसके तुरंत बाद टेबल टेनिस से भी अच्छी खबर आई। भारत के अचिंता शरथ कमल ने मेंस सिंगल्स का गोल्ड मैडल जीत लिया है। भारत के गोल्ड मैडल्स की संख्या अब 22 हो गई है।

टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स का गोल्ड मैडल भारत के अचिंता शरथ कमल ने जीत लिया है। शरथ ने फाइनल में इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 4-1 से शिकस्त दी। फाइनल का पहला गेम पिचफोर्ड ने जीतकर उलटफेर का संकेत दिया था। लेकिन इसके बाद रंग में शरथ ने अगले 4 गेम लगातार जीतकर मैच और गोल्ड मैडल अपने नाम किया। यह आज के दिन का तीसरा गोल्ड मैडल है। इससे पहले बैडमिंटन में पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मैडल हांसिल कर चुके हैं।

इंग्लैंड के पिचफोर्ड ने पहला गेम नजदीकी मुकाबले में 13-11 से अपने नाम किया। उस समय पिचफोर्ड अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। लेकिन दूसरे गेम के साथ ही शरथ कमल ने अपना गियर बदला और अगले 4 गेम लगातार जीतकर मैच और गोल्ड मैडल को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 के स्कोर से अपने नाम कर लिया। यह CWG 2022 में भारत के खाते का 21वां गोल्ड मैडल है।

CWG 2022: बैडमिंटन में चिराग-सात्विक की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। मेंस डबल्स में सात्विक साइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल मुकाबला जीता। गोल्ड मेडल मैच में भारतीय जोड़ी ने सीन वेंडी और वेन लेन की इंग्लैंड की जोड़ी को 21-15, 21-13 से हराया। यह बैडमिंट में आज भारत का तीसरा गोल्ड मैडल रहा।

CWG 2022 Badminton: सिंधू के बाद अब लक्ष्य सेन बने गोल्डन ब्वॉय, भारत को मिला 20वां स्वर्ण पदक

CWG 2022 Badminton: पीवी सिंधू ने जीता कॉमनवेल्थ सिंगल्स में पहला गोल्ड, भारत को 19वां स्वर्ण पदक

CWG 2022 में भारत के पदकवीर

22 गोल्ड मैडल: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरथ कमल।

CWG 2022 Cricket: गोल्ड छूटा लेकिन जीता दिल, क्रिकेट में बेटियों ने जीता सिल्वर, 9 रन से हारीं फाइनल

16 सिल्वर मैडलः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।

CWG 2022: निकहत जरीन ने जीता भारत के लिए एक और गोल्ड, बॉक्सिंग में तीसरा स्वर्ण पदक

23 ब्रॉन्ज मैडलः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here