Commonwealth Games 2022 : भारतीय महिला हॉकी टीम ने घाना को 5-0 से रौंदा

0
252
Commonwealth Games 2022 women Hockey match India vs Ghana Live updates sports breaking news today

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 हॉकी इवेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में घाना को 5-0 से शिकस्त दी। कॉमनवेल्थ गेम्स में 16 सालों से चला आ रहा पदकों का सूखा समाप्त करने उतरी भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच को पूरी तरह अपनी पकड़ में रखा। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के हर क्वार्टर में गोल दागे। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में मिली इस शानदार जीत से भारतीय टीम और खेल प्रशंसकों के हौंसले बुलंद हैं।

ऐसे किए भारत ने घाना पर गोल

-पहला गोल- गुरजीत कौर ने मैच के दूसरे मिनट में गोल किया।
-दूसरा गोल- नेहा ने मैच के 30वें मिनट में गोल दागा।
-तीसरा गोल- संगीता कुमारी ने मैच के 36वें मिनट में गोल किया।
-चौथा गोल- गुरजीत कौर ने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागा।
-पांचवा गोल-सलीमा टेटे ने मैच के 56वें मिनट में गोल किया।

पहले दो क्वार्टर में 1-1 गोल

पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में ही गुरजीत कौर ने गोलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी, जो बाद में बढ़ती ही गई।हालांकि हमेशा की तरह भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ हॉकी के अपने पहले मैच में भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने को लेकर जूझती ही दिखाई दी। भारत को पहले क्वार्टर में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन घाना की डिफेंस ने उसे असफल कर दिया।

CWG 2022: भारत के शिव थापा के मुक्कों से ढेर हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर, 5-0 से हराया

दूसरे क्वार्टर में भारतीय फारवर्ड ज्यादा आक्रामक दिखाई दे रहे थे और इसका लाभ भी मिला। इस क्वार्टर में नेहा ने एक गोल दागकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। हॉफ टाइम तक मैच का स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 रहा। हालांकि दूसरे क्वार्टर में घाना को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत के डिफेंस को घाना की खिलाड़ी भेद नहीं सकीं।

CWG 2022 t20 Cricket : रोमांचक संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से हारा भारत

तीसरे क्वार्टर में भारत ने किए 2 गोल

तीसरे क्वार्टर की शुरूआत तक भारत को घाना पर 2-0 की बढ़त थी। इसका असर तीसरे क्वार्टर में दिखाई दिया। क्वार्टर शुरू होने के साथ ही भारतीय प्लेयर्स ने घाना पर ताबड़तोड़ हमले शुरू किए। इसका नतीजा यह रहा कि संगीता कुमारी ने मैच के 36वें मिनट में शानदार गोलकर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। घाना इस तीसरे गोल के झटके से उबरा भी नहीं था कि गुरजीत कौर ने मैच के 39वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर अपना दूसरा और मैच का चौथा गोल ठोककर स्कोर 4-0 से भारत के पक्ष में कर दिया। इसी स्कोर पर तीसरा क्वार्टर समाप्त हुआ। चौथे क्वार्टर में मैच के 56वें मिनट में सलीमा टेटे ने भारत के लिए पांचवा गोल दागा।

आसान नहीं होगा गोल्ड का सफर

भारतीय महिला हॉकी टीम को राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) में ग्रुप में इंग्लैंड से कड़ी टक्कर मिलेगी। इसके अलावा, नाकआउट राउंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों से भारत का मुकाबला हो सकता है। भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को वेल्स से होगा। भारतीय महिला टीम कई अहम मौकों पर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करने में नाकाम रही है और यही कई बार उसकी हार का कारण बना है। लिहाजा टीम को अपनी इस कमजोरी को दूर करना होगा।

Commonwealth Games 2022 : ये है भारत का पहले दिन का शिड्यूल, आज 16 गोल्ड दांव पर

– Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग आगाज, सिंधु और मनप्रीत ने थामा तिरंगा

Commonwealth Games 2022: भारत की 18 सदस्यीय टीम –

– गोलकीपर : पीआर श्रीजेश और कृष्ण बहादुर पाठक

– डिफेंडर : वरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह

– मिडफिल्डर : मनप्रीत सिंह (कप्तान), हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, शमशेर सिंह, आकाशदीप और नीलकांत

– फॉरवर्ड : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह और अभिषेक

PAK vs SL 2nd Test: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, Sri Lanka ने दी करारी शिकस्त

Commonwealth Games 2022 में भारतीय पुरुष टीम के होने वाले मैच

– 31 जुलाई : भारत vs घाना

– 01 अगस्त : भारत vs इंग्लैंड

– 03 अगस्त : भारत vs कनाडा

– 04 अगस्त : भारत vs वेल्स

ENG vs SA 2nd T-20: South Africa का इंग्लैंड पर पलटवार, 58 रन से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की

Commonwealth Games 2022 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम:

– गोलकीपर: सविता पूनिया (कप्तान), रजनी एतिमारपु।

– डिफेंडर्स: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता।

– मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे।

– फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, संगीता कुमारी।

IND vs WI T20: पहला मुकाबला आज, पाक का ये रिकॉर्ड तोड़ सकता है भारत, ये हो सकती है प्लेइंग 11

Commonwealth Games 2022: महिला हॉकी में भारत के मैच

– 29 जुलाई: भारत vs घाना

– 30 जुलाई: भारत vs वेल्स

– 2 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड

– 3 अगस्त: भारत vs कनाडा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here