ISSF Shooting World Cup: भारत को महिला ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण

0
848

ISSF Shooting World Cup: 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम इंवेंट में रजत 

दिल्ली। यहां चल रहे ISSF Shooting World Cup में भारत की महिलाओं ने आज इतिहास रच दिया। भारत की महिलाओं ने ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। भारत की तरफ से श्रेयांशी सिंह, मनीषा कीर और राजेश्वरी कुमारी ने टीम ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण जीता। फाइनल में भारतीय महिलाओं ने कजाकस्तान की टीम को 6-0 से चित किया।

India vs England: भारत को पहला झटका, रोहित आउट, स्कोर 103/1

इससे पहले ISSF Shooting World Cup में आज भारत ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में दम दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया। भारत की ओर से विजयवीर सिंधु, गुरप्रीत सिंह और आदर्श सिंह 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

IPL 2021 में नहीं होगा Soft Signal, BCCI ने विवादित नियम हटाया

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अमेरिका के कीथ सैंडरसन, जैक हॉब्सन लेवर्ट और हेनरी टर्नर लेवर्ट की टीम ने 10-2 के अंतर से भारतीय टीम पर जीत दर्ज कर जीता। दूसरे क्वलीफिकेशन में भारत के गुरप्रीत सिंह, विजयवीर सिंधु और आर्दश सिंह की टीम ने 184,  178 और 190 अंक अर्जित करते हुए 552 का स्कोर किया। जबकि इस मुकाबले अमेरिकी टीम ने 571 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Sakshi Malik और दिव्या काकरान ने दी एशियन चैंपियनशिप में दस्तक

दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेज में चल रहे ISSF Shooting World Cup में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में अमेरिकी टीम ने 868 अंक हासिल किए। जबकि भारतीय टीम 857 अंक ही हासिल कर सकी।  इस विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा कायम है।

ISSF Shooting World Cup : विजयवीर सिद्धू-तेजस्विनी ने जीता गोल्ड

शनिवार को भारतीय निशानेबाज विजयवीर सिद्धू और तेजस्विनी ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल मिक्स टीम में स्वर्ण पदक हासिल किया। ISSF Shooting World Cup में यह गोल्ड मेडल मुकाबला दो भारतीय जोड़ियों विजयवीर-तेजस्विनी और गुरप्रीत सिंह और अभिदन्या अशोक पाटिल की मिक्स जोड़ी के बीच हुआ। जिसमें विजयवीर-तेजस्विनी की जोड़ी ने गुरुप्रीत- पाटिल की जोड़ी को 9-1 से शिकस्त दी। क्वालीफिकेशन दो में गुरप्रीत और पाटिल की मिक्स जोड़ी 370 प्वॉइंट्स के साथ शीर्ष पर थी, जबकि तेजस्विनी और विजयवीर की जोड़ी 368 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here