ISL: इंजरी टाइम में दी मुंबई ने गोवा को मात

0
984
Indian Super League isl Result injury time Mumbai city beat goa 1 0 penalty latest sports news in hindi
Mumbai City vs Goa ... Image Credit: Twitter/@IndSuperLeague

पेनल्टी पर गोल की बदौलत मुंबई की ISL में पहली जीत

नई दिल्ली। ISL 7 में मुंबई सिटी ने इंजरी टाइम के गोल की बदौलत गोवा एफसी को 1-0 से शिकस्त दे दी। चालू सीजन में गोवा को हराकर मुंबई ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है।

महज 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद गोवा ने मुंबई को ISL के इस मैच में कहीं मौका नहीं दिया। मुंबई के फारवर्ड गोवा के डिफेंस को कमजोर करने की कोशिश करते रहे। लेकिन गोवा ने भी डिफेंस मजबूत रखने के साथ ही जबर्दस्त हमले जारी रखे। यही कारण रहा कि निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे पर गोल नहीं कर पाईं। एक समय गोवा मैच को ड्रा करवाता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन इंजरी टाइम में गोवा के डिफेंस की गलती से मुंबई को पेनल्टी मिल गई। और एडम ले फोंड्रे ने अपनी टीम को जीत दिलवाने में देरी नहीं की। यह ISL में मुंबई की पहली जीत है।

पिछले मैच में हाईलैंडर्स ने दी थी मात
ISL में मुंबई को अपने पहले मैच में हाईलैंडर्स के हाथों 0-1 से शिकस्त मिली थी। वहीं दूसरे मैच में भी गोवा ने अपने शानदार खेल के दम पर उसे ड्रॉ की ओर धकेल दिया था, लेकिन मैच के अंतिम मिनटों में मुंबई की किस्मत जाग गई। गोवा की यह पहली हार है। गोवा ने अपने पहले मैच में बेंगलुरू एफसी को 2-2 की बराबरी पर रोका था।

पहला हाफ गोवा के नाम, दूसरे में मुंबई भारी
ISL मैच का पहला हाफ गोवा के नाम रहा। लेकिन 40वें मिनट में रिडीम थ्लांग को रेड कार्ड दिखा दिया गया। थ्लांग को हेर्नान सांटाना के खिलाफ गलत टैकलिंग के लिए रेड कार्ड मिला था। इसके बाद मुंबई को लगा कि वह आसानी से गोवा से पार पा जाएगा। लेकिन गोवा ने 10 खिलाड़ियों के बूते ही मुंबई के पसीने ला दिए।

यादों में Maradona: एक दिन हम ऊपर आसमान में एक साथ फुटबॉल खेलेंगे- पेले

पहले हाफ में गोवा का पलड़ा भारी रहा, लेकिन दूसरे हाफ में मुम्बई की टीम चढ़कर खेली। इसके बावजूद गोवा ने उसे रोके रखा। गोवा ने 55वें मिनट में पहला बदलाव करते हुए डोंगेल को बाहर किया और एलेक्जेंडर जेसुराज को अंदर लिया। 56वें मिनट में गोवा ने मुंबई के गोल पर एक शानदार अटैक किया, लेकिन मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने उसे सफल नहीं होने दिया। इसके 3 मिनट बाद मुंबई के लिए हुगो बाउमोस ने पलटवार करते हुए इस मैच का पहला शॉट टारगेट पर लिया, लेकिन गोल नहीं कर पाए।

61वें मिनट में हुगो बोउमोस ने एक बार फिर मुंबई के लिए किया, लेकिन सफलता यहां भी नहीं मिली। 62वें मिनट में गोवा ने एक और बदलाव करते हुए इगोर एंगुलो को बाहर कर जार्ज मेंदोजा को मैदाना में बुलाया। मेंदोजा ने 67वें मिनट में अच्छा फ्रीकिक लिया, लेकिन गोवा को सफलता नहीं मिली। 75वें मिनट में मुंबई को अपनी पहली जीत हासिल करने का सुनहरा मौका मिला लेकिन वह उसे भुना नहीं सकी।

अंतिम पलों में हमलों का मिला मुंबई को लाभ
ISL मैच के 79वें मिनट में राकिप के लो क्रास पर सांटाना के पास मुंबई को आगे करने का मौका था, लेकिन वह अपने शाट पर नियंत्रण नहीं रख सके। अंतिम कुछ मिनटों में भी मुंबई ने ताबड़तोड़ हमले किए और इसी का फायदा उसे पेनल्टी के रूप में मिला। इस पेनल्टी पर फोंड्रे ने कोई गलती नहीं की और गोलकर मुंबई को तीन अंक दिला दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here