Ranji Trophy 2024: मुंबई की 15 सदस्यीय टीम घोषित; रहाणे कप्तान, पृथ्वी शॉ बाहर

0
93
Ranji Trophy 2024 Mumbai squad announced, Rahane will lead, Prithvi Shaw miss the team

मुंबई। Ranji Trophy 2024 के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान भारत के अनुभवी कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को सौंपी गई है। रहाणे लगातार दूसरे साल मुंबई की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टीम में भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को जगह नहीं मिली है।

पृथ्वी शॉ के अलावा टीम में इस बार यशस्वी जयसवाल और सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि, 2023 में रहाणे की कप्तानी में मुंबई की टीम एलीट ग्रुप बी में चौथे स्थान पर रही थी और नॉकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई की टीम 5 जनवरी को बिहार के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

PCB: ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में संभव, सेलेक्टर ही टी20 लीग खेलने पहुंचा; मचा बवाल

काउंटी क्रिकेट में चोटिल हुए थे शॉ

इंग्लैंड में खेले जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट काउंटी क्रिकेट के दौरान पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे। वे पिछले साल सितंबर में काउंटी क्रिकेट की टीम नॉर्थहैंप्टनशायर का हिस्सा थे। दुरहम के खिलाफ खेले गए उस मुकाबले में पृथ्वी को घुटने में चोट आई थी। चोट के बाद वे 3 महीने के रिकवरी ब्रेक पर चले गए थे। Ranji Trophy 2024 में मुंबई की टीम में ना चुने जाने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उनके स्क्वाड में नहीं होने पर फिलहाल कुछ नहीं कहा है। बता दें कि, पृथ्वी ने मुंबई के लिए 44 रणजी मैचों में 12 शतकों की मदद से कुल 3,802 रन बनाए हैं।

AFG vs UAE: यूएई का जोरदार पलटवार, दूसरे टी20 में अफगानिस्तान को 11 रनों से हराया; मुहम्मद वसीम का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

अथर्व अंकोलेकर करेंगे फर्स्ट क्लास में डेब्यू

भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके अथर्व अंकोलेकर Ranji Trophy 2024 में पहली बार मुंबई टीम का हिस्सा होंगे। 23 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर अथर्व 2020 में टीम इंडिया की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं। अर्थव ने रविवार 31 दिसंबर को पुलिस जिमखाना में आयोजित हुए पुलिस शील्ड फाइनल में न्यू हिंद स्पोर्टिंग क्लब के खिलाफ शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन किया।

उन्होंने विक्ट्री क्रिकेट क्लब के लिए 70 रन की जबरदस्त पारी खेली और 5 विकेट भी चटकाए। अर्थव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 8 और टी-20 क्रिकेट में 12 मैच खेले हैं। उन्होंने 8 लिस्ट-ए मैचों में 31.50 की औसत से 8 विकेट चटकाए है। वहीं, टी-20 के 12 मैचों में उनके नाम 35.83 की औसत से 6 विकेट है।

David Warner: नए साल का पहला धमाका, वॉर्नर ने टेस्ट के बाद वनडे से भी लिया संन्यास

रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम है मुंबई

मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम है। मुंबई की टीम 88 सीजन में कुल 41 बार ट्रॉफी जीती है। जबकि, 6 बार रनर अप रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई का जीत प्रतिशत 87.2 है, जो किसी भी अन्य टीम के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। 1934-35 से शुरु हुए इस टूर्नामेंट में मुंबई के नाम लगातार 15 जीत का रिकॉर्ड है, यह टीम 1958-59 से लेकर 1972-73 तक अजय रही थी। मुंबई के बाद दूसरी सबसे सफल टीम कर्नाटक है, जिसने 8 बार खिताब जीता है। हालांकि, मुंबई ने 2015-16 सीजन के बाद से एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। तब से मुंबई ने 2 बार फाइनल खेला है, जिसमे उसे हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here