Asian Games 2023: कबड्डी में भारत ने चीनी ताइपे को 50-27 से हराया, अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

0
307
Asian Games 2023 Indian men's kabaddi team defeated Chinese Taipei in group fixture, now india vs Pakistan in semifinal

हाऊजोंग। Asian Games 2023 कबड्डी में भारत का विजयी अभियान जारी है। आज सुबह ग्रुप ए के मैच में भारतीय पुरूष टीम ने चीनी ताईपे को 50-27 से हरा दिया। भारत अब ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है और सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से तय हो गया है। इस पूरे मुकाबले में भारत का डिफेंस और रेड दोनों ही जबर्दस्त नजर आए। पहले हाफ में ही भारतीय टीम ने जापान को दो बार ऑलआउट कर दिया था। पहले हाफ की समाप्ती तक भारत 28-12 की बढ़त बनाए हुआ था। हालांकि इस बीच चीनी ताईपे के खिलाडिय़ों ने एक बार जोरदार वापसी भी की और एक बार भारत को ऑल आउट भी कर दिया।

Asian Games 2023: तीरंदाजी में महिलाओं ने जीता गोल्ड, भारत की झोली में 82 पदक

भारत का एक और ग्रुप मुकाबला, फिर पाकिस्तान से होगी टक्कर

दूसरे हाफ में चीनी ताईपेई का डिफेंस और रेड दोनों ही नाकाम साबित हुए और भारत ने एक और ऑलआउट हासिल कर लिया। अब तक भारत को 42-19 की बढ़त मिल गई थी। दूसरे हाफ में हालांकि चीनी ताईपे ने कुछ अंक सफलता पूर्वक हासिल किए लेकिन अब तक मुकाबला भारत के पक्ष में जा चुका था। समय समाप्ति के बाद भारत ने यह मुकाबला 50-27 से जीत लिया। Asian Games 2023 कबड्डी में भारत का अब सिर्फ एक ग्रुप मैच बाकी है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से तय है।

Asian Games 2023 : ये है भारत का 12वें दिन का शेड्यूल, आर्चरी-कुश्ती में गोल्ड की आस

पीवी सिंधु और अंतिम पंघाल को करना पड़ा हार का सामना

Asian Games 2023 के अन्य खेलों की बात करें तो वुमेंस बैडमिंटन एकल क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की ही बिंगजाओ से 16-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय स्टार शटलर एशियन गेम्स से बाहर हो गई है। मुक्केबाजी में अंतिम पंघाल वुमेंस फ्रीस्टाइल 53 किलो भार वर्ग में क्वार्टर फाइनल में जापान की अकारी फुजिनामी से 0-6 से हारकर बाहर हो गई है। हालांकि पूजा गहलोत ने वुमेंस फ्रीस्टाइल 50 किलो भारवर्ग में प्री-क्वार्टर में थाईलैंड की एसाती मनलिका को हराया। वहीं जी-जुत्सु में भारत के तरुण यादव को पुरुषों के 62 किग्रा राउंड 32 में वियतनाम के वान थांग कैन से 0-7 से हार का सामना करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here