World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 15 खिलाड़ियों में संजू और तिलक को मौका नहीं

0
71
Cricket World Cup 2023: These 4 greats are missing in the 15-member team selected for the World Cup.

कोलंबो। World Cup 2023 के लिए आज चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विश्व कप के लिए भारतीय टीम में भारत ने तिलक वर्मा और संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है। प्रसिद्ध कृष्णा को भी 15 खिलाडिय़ों की टीम में नहीं रखा गया। भारत की 15 खिलाडिय़ों की टीम में कोई ऑफ स्पिनर भी शामिल नहीं है।

यह है भारत की 15 सदस्यीय टीम

World Cup 2023 के लिए कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव को शामिल किया गया है।

Asia Cup 2023: जानिए सुपर 4 का शेड्यूल, IND vs PAK मुकाबला 10 सितम्बर-रविवार; पूरी कसर निकालेंगे इस बार

28 सितंबर तक किए जा सकते हैं टीम में बदलाव

बता दें कि सभी देशों के लिए आईसीसी को अपनी World Cup 2023 के लिए टीम भेजने की डेडलाइन 5 सितंबर थी। वहीं टीम में बदलाव आईसीसी के परमिशन से 28 सितंबर तक किया जा सकता है।

Asia Cup 2023: सुपर 4 में बचा है आखिरी स्थान, आज आमने-सामने होंगे श्रीलंका और अफगानिस्तान

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल

World Cup 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है, जिसमें भारत अपने अभियान का आगाज 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। इसके बाद टीम इंडिया दूसरा मैच दिल्ली में 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से खेलेगी। 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मैदान पर भारत-पाकिस्तान आमने सामने होंगे। पाकिस्तान से खेलने के बाद भारत 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश का मुकाबला करेगा। टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की चुनौती का सामना 22 अक्टूबर को धर्मशाला में करेगी। जबकि, 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा भारत। इसके बाद 2 नवंबर को मुंबई में टीम इंडिया का मैच है। 5 नवंबर को वो कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर साउथ अफ्रीका का सामना करेगा। और, फिर 11 नवंबर को अपने आखिरी लीग मैच वो बेंगलुरू में खेलती दिखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here