Asian Games 2023: अंडर-23 भारतीय फुटबॉल टीम घोषित, छेत्री संभाल सकते हैं टीम की कमान

0
86

नई दिल्ली। सितंबर में आयोजित होने जा रहे Asian Games 2023 के लिए भारत की अंडर-23 फुटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। अंडर-23 की टीम में इस बार भारतीय फूटबॉल टीम के 3 सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमे सीनियर टीम के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री, डिफेंडर संदेश झिंगन और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को टीम में जगह दी गई है। वहीं, टीम के कोच का कार्यभार सिनियर फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक को सौंपा गया है।

IND vs WI 3rd ODI Live: वेस्ट इंडीज को मिला 352 रन का लक्ष्य; शुभमन, ईशान, सैमसन और पंड्या ने जड़े अर्धशतक

6 ग्रूप में 23 टीमों के बीच टक्कर

Asian Games 2023 के फुटबॉल प्रतियोगिता में इस बार कुल 23 टीमें हिस्सा ले रही है। जिन्हें 6 ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए, बी, सी, ई और एफ में यह सभी टीमें 4-4 के समूह में शामिल होंगी। लेकिन, ग्रुप-डी में सिर्फ 3 टीमों को ही शामिल किया जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप-ए में मेजबान चाइना, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ खेलेगी।

RPL: IPL की तर्ज पर आायोजित होगी राजस्थान प्रीमियर लीग, 19 अगस्त से आगाज

फुटबॉल टीम के आड़े आया था सरकार का नियम

असल में केंद्र सरकार ने पहले ही Asian Games 2023 के लिए एक नियम तय कर दिया था। इसके मुताबिक किसी भी खेल के टीम इवेंट में भारत की एंट्री सिर्फ उस स्थिति में होगी, जब उस खेल में भारतीय टीम की एशिया में रैंकिंग शीर्ष-8 में से होगी। खेल मंत्रालय ने एक चिट्टी के जरिये ये नियम भारतीय ओलिंपिक संघ और बाकी सभी खेल संघों को बता दिया था और यही नियम फुटबॉल टीम के आड़े आ रहा था। मौजूदा रैंकिंग के हिसाब से भारत की पुरुष फुटबॉल टीम एशिया में टॉप आठ टीमों के आस-पास भी नहीं है। टीम इंडिया एशिया में 18वीं रैंक की टीम है और ऐसे में वो खेल मंत्रालय के क्राइटीरिया में फिट नहीं बैठती।

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने किया टी20 टीम का ऐलान, निकोलस पूरन की धमाकेदार वापसी

भारत ने 71 सालों में जीते सिर्फ 3 मेडल

1951 से शुरु हुए Asian Games में भारतीय फुटबॉल टीम ने अब-तक सिर्फ 3 मेडल जीते है। भारत ने अपना पहला मेडल 1951 में दिल्ली में आयोजित किये गए पहले संस्करण में जीता था। टीम ने उस वर्ष पहला गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, दूसरा गोल्ड मेडल 1962 में जकार्ता में खेले गए एशियाड में जीता था। तीसरा मेडल भारतीय टीम ने 1970 में जीता था। भारत ने उस वर्ष बर्मा और कोरिया के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

Ashes 2023: एक बार फिर विवादों में फंसे Ben Stokes, स्मिथ का कैच छोड़कर लिया रिव्यू

Asian Games 2023 के लिए भारतीय फुटबॉल टीम

गोलकीपर : गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरंगथेम

डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय

मिडफील्डर: जैक्सन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह।

फाॅरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, सुनील सहेद्री, अनिकेत जाधव, विक्रम पार्थप सिंह, रोहित थानु

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here