ISSF Junior World Championships 2023: गौतमी और अभिनव की जोड़ी ने भी जीता सोना, तीन स्वर्ण के साथ शीर्ष पर भारत

0
241

चांगवोन। ISSF Junior World Championships 2023 में गौतमी भनोत और अभिनव शॉ की जोड़ी ने दस मीटर मिक्सड टीम इवेंट में भारत के लिए एक और स्वर्ण जीता है। भनोत और शॉ की जोड़ी ने फ्रांस की टीम को 17-13 से हराकर यह स्वर्ण कब्जाया। प्रतियोगिता में भारत 3 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में सबसे आगे है। इससे पहले निशानेबाज शुभम बिस्ला और सैन्यम ने क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते थे।

Silesia Diamond League 2023: अविनाश साबले का दमदार प्रदर्शन, कटाया पेरिस ओलंपिक का टिकट

तीन स्वर्ण के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर भारत

ISSF Junior World Championships 2023 में भारत तीन स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। इसके बाद एक रजत और 2 कांस्य के कांस्य के साथ चीन दूसरे स्थान पर कोरिया एक रजत और एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर और फ्रांस एक रजत पदक जीतकर चौथे स्थान पर है। गौरतलब है कि 14 से 24 जुलाई तक रिपब्लिक ऑफ कोरिया के चांगवोन शूटिंग रेंज में जारी प्रतियोगिता का यह तीसरा संस्करण है। प्रतियोगिता में 21 वर्ष से कम आयु वर्ग में पिस्टल, राइफल और शॉटगन प्रतियोगिताओं में 90 भारतीय निशानेबाज पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है।

Asian Games 2023: एक नियम ने फंसाया पेंच, हमारी चैम्पियन फुटबॉल टीम नहीं खेल सकेगी एशियन गेम्स!

भारत का 90 निशानबाजों का दल ले रहा है हिस्सा

इस प्रतियोगिता में भारत का 90 निशानेबाजों का सबसे बड़ा दल है। इसके बाद कोरिया 66 निशानेबाजों के साथ दूसरा सबसे बड़ा दल है। प्रतियोगिता में संयुक्त राज्य अमेरिका के 43 निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। ISSF Junior World Championships 2023 में 44 देशों के 550 से अधिक निशानेबाज़ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जूनियर वर्ल्ड कप की कांस्य पदक विजेता 16 वर्षीय निशानेबाज दर्शना राठौड़ भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह महिलाओं की ट्रैप इवेंट में हिस्सा लेंगी।

IND vs IRE: आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया को मिलेगा नया कोच, द्रविड की जगह लेगा ये दिग्गज

पिछली बार भारत ने जीते थे कुल 43 पदक

दो साल पहले पेरू के लीमा में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत ने 17 स्वर्ण सहित 43 पदक जीते थे और इसके साथ वो पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था। पेरू में भारत की सफलता में योगदान देने वाले रायजा ढिल्लों, विनय प्रताप सिंह चंद्रावत, बख्तियारुद्दीन मोहम्मदमुजाहिद मालेक और नाम्या कपूर भी ISSF Junior World Championships 2023 में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here