Kylian Mbappe का कमाल, दागा 201वां गोल, बने PSG के सबसे सफल प्लेयर

0
353
Kylian Mbappé becomes PSG all time top goalscorer with 201 goals, surpassing Edinson Cavani

पेरिस। Kylian Mbappe: फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे तीन महीने पहले मैदान पर आंसू बहाते दिखाई दिए थे। लियोनल मेसी की अर्जेंटीना ने फ्रांस का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना तोड़ दिया था। महज तीन महीने के अंदर ही एम्बाप्पे ने उस हार को भुला कर अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। ये रिकॉर्ड भी उन्होंने लियोनल मेसी की मौजूदगी में ही कायम किया है। फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे अपने क्लब पीएसजी के सबसे कामयाब खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी भी इसी क्लब के लिए खेलते हैं।

IND vs AUS: अभी नहीं लौटेंगे पैट कमिंस, अहमदाबाद में भी स्मिथ ही होंगे कप्तान

दिग्गज खिलाड़ी एडिनसन कवानी का रिकॉर्ड तोड़ा

24 साल के युवा फुटबॉलर Kylian Mbappe अब इस फ्रेंच क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाला खिलाड़ी बन गए है। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी एडिनसन कवानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पीएसजी शनिवार को नानटेस के खिलाफ मैच खेलने उतरा था। उन्होंने ये मुकाबला 4-2 से अपने किया। इस जीत से पीएसजी की टीम ‘लीग वन (फ्रांस की शीर्ष घरेलू लीग)’ की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी। लियोनल मेसी, जोओन हडजाम और डानिलो पेरेरा ने मैच के दौरान पीएसजी के लिए एक-एक गोल दागा। वहीं इंजरी टाइम में जाकर कीलियन एम्बाप्पे ने गोल दागकर इतिहास रच दिया।

Kieron Pollard चले क्रिस गेल की राह, टी20 में जड़ दिए 800 छक्के

नानटेस के खिलाफ दागा 201वां गोल

नानटेस के खिलाफ ये गोल पीएसजी के लिए Kylian Mbappe का 201वां गोल था। उन्होंने इसके साथ ही फ्रांस के दिग्गज एडिनसन कवानी का रिकॉर्ड तोड दिया। जिन्होंने इस क्लब के लिए 200 गोल दागे थे। इस क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले तीसरे खिलाड़ी जलाटान इब्राहिमोविच हैं। उन्होंने इस क्लब के लिए 156 गोल दागे हैं।

एम्बाप्पे ने 247 मैचों में रचा कीर्तिमान

कवानी ने लगभग तीन साल पहले 2020 में इस क्लब के लिए 200वां गोल दागा था। उन्हें इस दोहरे शतक के लिए सात साल और 298 मैच लगे। वहीं साल 2017 में पीएसजी से जुड़े Kylian Mbappe ने महज साढ़े पांच साल और 247 मैच में 201 गोल दाग दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here