FIFA World Cup 2022: आज टीम रोनाल्डो का स्विस चुनौती से सामना, आमने-सामने होंगे मोरक्को-स्पेन

0
295
FIFA World Cup 2022 live streaming Spain vs Morocco, Portugal vs Switzerland

दोहा। FIFA World Cup 2022 के राउंड ऑफ 16 में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला मोरक्को और स्पेन के बीच है। यह मैच रात साढ़े आठ बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे मैच में पुर्तगाल की टीम स्विट्जरलैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला देर रात साढ़े 12 बजे शुरू होगा। रोनाल्डो की पुर्तगाल भी खिताब जीतने के दावेदारों में शामिल है। वहीं, स्पेन की टीम भी मोरक्को से काफी मजबूत है। दोनों टीमें अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेंगी। वहीं यहां हारने वाली दोनों टीम विश्व कप से बाहर हो जाएंगी।

FIFA WC 2022: रोनाल्डो के बराबर पहुंचे नेमार, ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से पीटा

स्पेन के खिलाफ उलटफेर करना चाहेगा मोरक्को

दिन के पहले मुकाबले में मोरक्को का सामना स्पेन से है। मोरक्को ने ग्रुप स्टेज में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम को हराया था। मोरक्को अंक तालिका में शीर्ष पर रहा था। FIFA World Cup 2022 में यह टीम अब एक और उलटफेर करने के लिए तैयार है। मोरक्को ने 2010 के चैंपियन स्पेन के साथ पिछले विश्व कप में ग्रुप स्टेज में 2-2 से ड्रॉ खेला था। फीफा रैंकिंग में सातवें नंबर की टीम स्पेन अब 22वें नंबर पर मौजूद मोरक्को को हल्के में नहीं लेना चाहेगी। मोरक्को ने 1986 के बाद पहली बार प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। 1986 में मोरक्को को जर्मनी ने 0-1 के अंतर से हराया था। यह टीम अब तक अंतिम आठ में नहीं पहुंच पाई है। इस बार मोरक्को अंतिम आठ में जगह बनाना चाहेगी।

Japan Vs Croatia: पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से जीता क्रोएशिया, जापान वर्ल्ड कप से बाहर

जापान से हारने के बाद अति आत्मविश्वास से बचेगी स्पेन

स्पेन को अपने आखिरी पांच में से तीन मैच में जीत मिली है। एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ और एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। FIFA World Cup 2022 में स्पेन ने अपने पहले मैच में कोस्टारिका को 7-0 के भारी अंतर से हराया था। यहीं से यह टीम नॉकआउट में पहुंचने की प्रबल दावेदार बन गई थी। दूसरे मैच में स्पेन को जर्मनी के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा और तीसरे मैच में जापान ने उसे 1-2 से हरा दिया। हालांकि, अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन के चलते यह टीम नॉकआउट राउंड में जरूर पहुंची है, लेकिन अब स्पेन की टीम जीत दर्ज कर लय हासिल करना चाहेगी।

FIFA World Cup 2022: आज कोरिया देखेगा ब्राजील की सुनामी, जापान का मुकाबला क्रोएशिया से

रोलाल्डो पर रहेगी निगाहें, नॉकआउट में गोल का इंतजार

आज का दूसरा मैच पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच है। FIFA World Cup 2022 में आज पुर्तगाल के लिए 118 गोल करने वाले रोनाल्डो बड़े खिलाड़ी हैं और मेसी और एम्बापे जैसे बड़े खिलाडिय़ों की तरह चमकना चाहेंगे। हालांकि, उनके लिए यह आसान नहीं होगा। वह अपना पांचवां विश्व कप खेल रहे हैं, लेकिन अब तक नॉकआउट मैचों में कोई गोल नहीं कर पाए हैं। पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच अब तक 10 मैच हुए हैं। इनमें से दो मैच स्विट्जरलैंड और तीन मैच पुर्तगाल ने जीते हैं। वहीं, पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। फीफा रैंकिंग में नौवें नंबर पर काबिज पुर्तगाल की टीम 15 स्थान पर मौजूद स्विट्जरलैंड से सावधान रहना चाहेगी।

पिछले मैच की हार को भुलाना चाहेगा पुर्तगाल

पुर्तगाल को अपने पिछले पांच में से तीन मैचों में जीत मिली है, लेकिन दो में हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम पिछले मैच में मिला हार से उबरकर जीत हासिल करना चाहेगी। FIFA World Cup 2022 में पुर्तगाल ने पहले मैच में घाना को 3-2 के अंतर से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उरुग्वे के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल कर नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने रोनाल्डो की टीम को 2-1 से हराया।

छिपी रुस्तम साबित हो सकती है स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड ने भी अपने आखिरी पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम ने पहले मैच में कैमरून को 1-0 के अंतर से हराया था। FIFA World Cup 2022 के दूसरे मैच में ब्राजील के खिलाफ स्विट्जरलैंड को 0-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में सर्बिया पर 3-2 की जीत के साथ ही यह टीम प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। अब यह टीम अंतिम आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here