FIFA World Cup 2022: आज कोरिया देखेगा ब्राजील की सुनामी, जापान का मुकाबला क्रोएशिया से

0
593
FIFA World Cup 2022 live match pridictipm Brazil vs South Korea, Japan vs Croatia

दोहा। FIFA World Cup 2022 में आज राउंड ऑफ 16 के आगे के मुकाबले खेले जाएंगे। यानी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की रेस आज भी जारी दिखेगी। बड़ी बात ये कि आज ब्राजील की टीम मैदान में होगी। उसका खेल दिखेगा और रोमांच जोरों पर होगा। ये सब इसलिए होगा क्योंकि ब्राजील के फैंस दुनिया भर में फैले हैं। लेकिन, ब्राजील सिर्फ इकलौती टीम नहीं होगी, जो आज कतर के फुटबॉल महाकुंभ में क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने उतरेगी। उसके अलावा क्रोएशिया और दो एशियाई टीमें भी इस रेस में शामिल होंगी।

FIFA WC 2022: ब्राजील के लिए खुशखबरी! नेमार फिट, खेल सकते हैं प्री क्वार्टर फाइनल

आज के दो मुकाबलों के बहाने 4 टीमें मैदान में होंगी। इन चार टीमों में से 2 टीमें आगे बढ़ेंगी और बाकी दो का सफर राउंड ऑफ 16 में ही थम जाएगा। ये चार टीमें हैं ब्राजील, क्रोएशिया, कोरिया और जापान। FIFA World Cup 2022 में आज का पहला मुकाबला जापान और क्रोएशिया में होगा। दूसरा मैच ब्राजील और साउथ कोरिया के बीच होगा।

FIFA World Cup: सेनेगल को हरा क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड, अब फ्रांस से मुकाबला

नॉकआउट में पहली जीत के लिए उतरेगा जापान

जापान की टीम FIFA World Cup 2022 में आज जब पिछली बार की उपविजेता क्रोएशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश नॉकआउट चरण में पहली जीत दर्ज करने की होगी। मैच से पहले टीम के डिफेंडर युटो नाकाटोमो ने अपने साथी खिलाडिय़ों से समुराई (जापानी योद्धा) की तरह जज्बा दिखाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हमें पूरे दमखम के साथ खेलना होगा।

FIFA WC 2022: पोलैंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगा फ्रांस, इंग्लैंड के सामने सेनेगल की चुनौती

उलटफेर के बाद यहां तक पहुंचा है जापान

जापान ने ग्रुप चरण में पूर्व चैम्पियन जर्मनी और स्पेन जैसी टीमों को हराकर उलटफेर किया लेकिन क्रोएशिया के खिलाफ 0-1 से हार गई। FIFA World Cup 2022 के अंतिम 16 में पहुंची टीम में आबादी के मामले में क्रोएशिया सबसे छोटा देश है। महज 40 लाख के आबादी वाले इस देश ने पिछले विश्व कप में दमदार खेल दिखाया था। टीम 1998 में तीसरे स्थान पर रह चुकी है। क्रोएशिया के कोचज्लाटको डालिच से जब पूछा गया कि क्या तीसरी बार में टीम को किसमत का साथ मिलेगा तो उन्होंने कहा, ‘ हां, क्यों नहीं’। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जापान की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

FIFA World Cup 2022: स्विटजरलैंड प्री क्वार्टर फाइनल में, सर्बिया को 3-2 से हराया

नेमार की वापसी से दुगुने जोश के साथ मैदान पर उतरेगी ब्राजील

आज दूसरे मैच में ब्राजील का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। दोनों टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी। FIFA World Cup 2022 के इस मैच से पहले पांच बार की चैंपियन ब्राजील के लिए खुशखबरी है। उसके स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर मैच में खेलने के लिए फिट हो गए हैं। दोनों टीमों ने अब तक सात मैत्री मैच खेले हैं जिसमें ब्राजील ने छह में जीत दर्ज की है। दक्षिण कोरिया की एकमात्र जीत 1999 में आई थी।

दक्षिण कोरिया के स्टार स्ट्राइकर की भी वापसी

दक्षिण कोरिया के स्टार स्ट्राइकर ह्वांग ही-चान ने पुर्तगाल के खिलाफ स्टॉपेज-टाइम में गोलकर दक्षिण कोरिया को FIFA World Cup 2022 में ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। टीम इस गोल की बदौलत टूर्नामेंट में आगे बढऩे में सफल रही। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम के पहले दो मैचों से बाहर रहने वाले ह्वांग के ब्राजील के खिलाफ फिर से शुरुआती लाइनअप में होने की उम्मीद है। वहीं ब्राजील की टीम 2002 के बाद पहली बार खिताब जीतने के लिए जोर लगा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here