FIFA World Cup 2022: खिलाड़ी चोटिल होना शुरू, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार फुटबॉलर

0
176
FIFA World Cup 2022 Senegal star Sadio Mane Out of Tournament due to injury

दोहा। FIFA World Cup 2022 शुरू होने में अब बस दो दिन का समय बचा है। इस साल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के आठ ग्रुप में बांटा गया है। अफ्रीकन देश सेनेगल भी उन टीमों में से है जो बड़ी टीमों को हराकर टूर्नामेंट में उलटफेर कर सकती है। हालांकि, इस टीम को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी सादियो माने चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। FIFA World Cup 2022 की शुरुआत 20 नवंबर से हो रही है। पहले मैच में मेजबान कतर और इक्वाडोर आमने-सामने होंगे।

FIFA World Cup 2022 में सेनेगल अफ्रीका के पांच देशों में से एक है जो फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। हालांकि, अब टीम को अपने नियमित कप्तान के बिना ही यह टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा। सेनेगल की टीम अफ्रीकन कप ऑफ नेशंस की चैंपियन है। माने को पहले फाइनल स्क्वॉड में रखा गया था। तब वह इंजरी से रिकवर कर रहे थे। यह चोट उन्हें क्लब फुटबॉल के दौरान बायर्न म्यूनिख से खेलते हुए वर्डर ब्रेमेन के खिलाफ लगी थी।

दुनिया के बेहतरीन फारवर्ड प्लेयर्स में शामिल है माने

FIFA World Cup 2022 से पहले क्लब मैच में माने के पैर में चोट लगी थी। फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि यह स्टार खिलाड़ी कतर विश्व कप तक फिट हो जाएगा। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि वह वर्ल्ड कप तक फिट नहीं हो पाएंगे, जो कि दुनिया भर के फैन्स के लिए झटका है। माने मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन फॉरवर्ड में से एक माने जाते हैं। अपनी स्पीड और स्किल से वह दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों के चहेते बन चुके हैं।

FIFA WC 2022 Warm up Matches: अर्जेंटीना ने दिखाया ताकत का नमूना, जर्मनी-पॉलैंड भी जीते

सेनेगल के लिए 92 मैचों में दागे 33 गोल

FIFA World Cup 2022 से पहले सादियो माने ने अब तक सेनेगल के लिए 92 मैच खेले हैं और 33 गोल दागे हैं। बायर्न म्यूनिख से पहले वह इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल के लिए खेलते थे। सेनेगल की टीम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। सेनेगल को इस विश्व कप के लिए अंडरडॉग टीमों में से एक माना जा रहा था। हालांकि, माने के न होने से टीम को झटका लगा है।

FIFA World Cup 2022: टीम घोषित, Ronaldo को कमान, कोच का दावा ’हम जीतेंगे’

ग्रुप-ए में है सेनेगल, माना जा रहा आसान ग्रुप

FIFA World Cup 2022 में सेनेगल को ग्रुप-ए में मेजबान कतर, नीदरलैंड और इक्वाडोर के साथ रखा है। फुटबॉल फैंस वर्जिल वान जिक और सादियो माने को मैदान पर साथ देखना चाहते थे। वर्जिल नीदरलैंड की टीम में डिफेंडर हैं और लिवरपूल क्लब में दोनों साथ खेलते थे। हालांकि, माने के क्लब छोडऩे के बाद यह जोड़ी कभी साथ नहीं दिखी। दोनों अच्छे दोस्त हैं और मैदान पर दोनों एकदूसरे के खिलाफ खतरा साबित हो सकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here