National Sports Awards 2022: खेल पुरस्कारों का एलान, शरत कमल को खेल रत्न, यहां देखें पूरी सूची

0
286
National Sports Awards 2022 Announced, Khel Ratna to Sharath Kamal, see full list of Arjuna Award

नई दिल्ली। National Sports Awards 2022 का ऐलान कर दिया गया है। देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अंचता को देने का ऐलान किया गया है। जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया है। सात कोच द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं, चार खिलाड़ी लाइफ टाइम अचीवमेंट ध्यानचंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 30 नवंबर को सभी खिलाड़ियों और कोच को ये पुरस्कार देंगी।

Vijay Hazare Trophy 2022: सौराष्ट्र ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, राजस्थान का भी जलवा

देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार हासिल करने वाले शरत कमल अचंता टेबल टेनिस के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी हैं। हाल ही में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने देश के लिए 3 गोल्ड मैडल और एक सिल्वर मैडल जीता। शरत के नाम राष्ट्रमंडल खेलों में कुल सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। एशियाई खेलों और एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने दो-दो कांस्य जीते हैं। शरत कमल खेल रत्न पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मनिका बत्रा को यह पुरस्कार दिया जा चुका है।

Asian Boxing Championship: भारतीय बॉक्सरों का धमाल, लवलीना समेत 4 ने जीता गोल्ड

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पदक विजेताओं का चयन

अर्जुन अवॉर्ड (National Sports Awards 2022) के लिए चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेल 2022 मैडलिस्ट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में बैडमिंटन की युवा सनसनी लक्ष्य सेन और महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और पहलवान अंशु मलिक भी शामिल हैं। इस साल क्रिकेट के किसी खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्ड के लिए नहीं चुना गया है।

FIFA World Cup 2022: अब चढ़ेगा फुटबॉल का बुखार, 32 टीमों में आर या पार

National Sports Awards 2022: अर्जुन पुरस्कार के 25 खिलाड़ियों की लिस्ट
1. सीमा पुनिया (एथलेटिक्स)
2. एल्डोस पॉल (एथलेटिक्स)
3. अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स)
4. लक्ष्य सेन (बैडमिंटन)
5. एचएस प्रणय (बैडमिंटन)
6. अमित (मुक्केबाजी)
7. निखत जरीन ( बॉक्सिंग)
8. भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज)
9. आर प्रज्ञानानंद (शतरंज)
10. दीप ग्रेस एक्का (हॉकी)
11. सुशीला देवी (जूडो)
12. साक्षी कुमारी (कबड्डी)
13. नयन मोनी सैकिया (लॉन बॉल)
14. सागर कैलास ओवलकर (मलखंभ)
15. इलावेनिल वलारिवन (शूटिंग)
16. ओमप्रकाश मिथरवाल (शूटिंग)
17. श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस)
18. विकास ठाकुर (वेटलिफ्टिंग)
19. अंशु (कुश्ती)
20. सरिता (कुश्ती)
21. परवीन (वुशु)
22. मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा बैडमिंटन)
23. तरुण ढिल्लन (पैरा बैडमिंटन)
24. स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा स्विमिंग)
25. जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

Liverpool FC: अंबानी के इशारे पर खेलेंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी, खर्चेंगे सैकड़ों करोड़

द्रोणाचार्य पुरस्कार
1. जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी)
2. मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी)
3. सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा शूटिंग)
4. सुजीत मान (कुश्ती)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम कैटेगरी)
1. दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट)
2. बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल)
3. राज सिंह (कुश्ती)

Suryakumar Yadav आईसीसी की वर्ल्ड कप इलेवन में शामिल, विराट कोहली भी मौजूद

खेलों में लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार
1.अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स)
2. धर्मवीर सिंह (हॉकी)
3. बीसी सुरेश (कबड्डी)
4. नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022
– ट्रांसस्टैडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन।
– मौलाना अबुल कलाम आजाद (MACA) ट्रॉफी: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here