BCCI: जय शाह की हो सकती है ताजपोशी, गांगुली की विदाई के संकेत

0
275
BCCI Jay Shah may be next president, Sourav Ganguly exit is sealed

नई दिल्ली। BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव और देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं। जबकि वर्तमान उपाध्यक्ष और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला बोर्ड के अगले सचिव बन सकते हैं। दिल्ली में रविवार को बोर्ड की दो अहम बैठकें आयोजित की गई थीं। जिसके बाद इस बात के पुख्ता संकेत मिले कि सौरव गांगुली की बीसीसीआई से विदाई होने जा रही है और उनके उत्तराधिकारी के तौर पर जय शाह का दावा सबसे मजबूत है।

IND vs SA: श्रेयस-ईशान की आतिशबाजी, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से पीटा

पिछले दिनों भी BCCI के नए मैनेजमेंट को लेकर एक हाईप्रोफाइल बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन, आइपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल, पूर्व सचिव निरंजन शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा शामिल थे। इसके बाद रविवार को हुई बैठक में भी इनमें से अधिकांश लोग शामिल रहे। बैठक में ही इस बात की पुष्टि हो गई कि बीसीसीआई प्रबंधन का पुनर्गठन होना है और इसमें अधिकांश लोगों की जिम्मेदारियां बदलने वाली हैं।

National Games 2022: श्रीहरि-चाहत ने नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ जीते गोल्ड

बोर्ड में ये हो सकते हैं शामिल

सूत्रों का कहना है कि इस बार सौरव गांगुली BCCI मैनेजमेंट का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि कर्नाटक से आने वाले 1983 विश्व कप चैंपियन टीम के सदस्य रोजर बिन्नी के अलावा दिल्ली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली, ओडिशा क्रिकेट संघ से संजय बेहरा, हरियाणा क्रिकेट संघ से अनिरुद्ध चौधरी और असम क्रिकेट संघ के एक पदाधिकारी की बीसीसीआई में एंट्री हो सकती है।

Asian Weightlifting Championship 2022: हर्षदा ने जीता ब्रॉन्ज, पदक से चूकीं झिली

ये दिग्गज नहीं लड़ेंगे चुनाव

बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली के अलावा कुछ और भी दिग्गज इस बार बोर्ड का हिस्सा नहीं होंगे। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान संयुक्त सचिव जयेश जार्ज और आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई और वर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल भी चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय कर सकते हैं।

Rafael Nadal पिता बने, पत्नी मारिया पेरेलो ने दिया बेटे को जन्म

ये है बीसीसीआई चुनाव का शेड्यूल

BCCI का चुनाव 18 अक्टूबर को मुंबई में होगा। 11 और 12 अक्टूबर को नामांकन होगा। 13 अक्टूबर को आवेदन की जांच की जाएगी। 14 तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकता है। इसके बाद सही नामांकन करने वालों की लिस्ट 15 अक्टूबर को जारी की जाएगी। 18 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here