National Games 2022: 17 साल की दबंग पहलवान ‘अंतिम’..डेब्यू में ही कब्जाया स्वर्ण

0
470

National Games में पदार्पण के साथ ही अंतिम पंघाल ने जीता गोल्ड, राजस्थान की प्रीति और महाराष्ट्र की स्वाति का कांस्य पर कब्जा

अहमदाबाद। National Games 2022: विश्व अंडर-20 कुश्ती चैम्पियन अंतिम पंघाल (Antim Panghal) ने राष्ट्रीय खेलों की महिला 53 किग्रा कुश्ती स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। हिसार की अंतिम ने राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण में मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापति पर ‘विक्ट्री बॉय फॉल’ से खिताब जीता।

Suryakumar Yadav: तूफानी सूर्या..एक-दो नहीं बना डाले पूरे 7 रिकॉर्ड

उनके कोच विकास भारद्वाज ने कहा कि अंतिम पंघाल किसी भी बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के वीडियो देखती है लेकिन घरेलू टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों के वीडियो मिलना मुश्किल है तो उसे फाइनल से पहले कहा गया कि तुम ‘विन बॉय फॉल की कोशिश करना। इसके साथ ही गुजरात की खलीफा हीना और महाराष्ट्र की स्वाति संजय ने कांस्य पदक जीते।

World TT Championship: उलटफेर..भारत ने विश्व नंबर-2 जर्मनी को 3-1 से हराया

महाराष्ट्र के अनुभवी पहलवान नरसिंह पंचम यादव को पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग का स्वर्ण पदक दिल्ली के यश ने हरियाणा के सागर जगलान को हराकर जीता। पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के जोइंटी कुमार ने महाराष्ट्र के दूसरे वरीय वेताल औदांब को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

PAK VS ENG: निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने पाक को धोया..कब्जाई सीरीज

हाल ही में कुश्ती की विश्व चैम्पियन बनी है Antim Panghal

राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण के साथ ही स्वर्ण जीतने वाली अंतिम पंघाल (Antim Panghal) ने हाल ही में अंडर 20 रेसलिंग विश्व चैंपियनशिप्स में गोल्ड मेडल जीता था। वो ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। अंतिम 53 किलों कैटेगरी में कुश्ती करती हैं। अंतिम ने पिछले कुछ वक्त से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अंतिम ने 2021 कैडेट विश्व चैंपियनशिप्स में ब्रॉन्ज जीता था। इसके बाद 2022 में हुई अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में अंतिम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। अब 2022 में हुए एशियन जूनियर चैंपियनशिप्स में अंतिम ने गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाल लिया है।

IND VS SA: सीरीज फतह..मैच भारत जीता लेकिन मिलर ने जीता दिल

राजस्थान की प्रीती कुमारी ने जीता कांस्य

महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में हरियाणा की मानसी ने चंडीगढ़ की नीतू पर ‘बॉय फॉल से पीला तमगा अपने नाम किया। राजस्थान की प्रीती कुमारी (Preeti Kumari) और महाराष्ट्र की सोनाली मंडलिक (Sonali Mandlik) ने कांस्य पदक जीते। ग्रीको रोमन में सेना के ज्ञानेंद्र ने 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण और हरियाणा के विकास ने रजत पदक जीता। वहीं 130 किग्रा में हरियाणा के सतीश ने सेना के नवीन के चोट के कारण हटने से पहला स्थान प्राप्त किया। पंजाब के गुरसेवक सिंह और उत्तर प्रदेश के यतेंद्र ने इस वर्ग के कांस्य पदक जीते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here