AIFF Awards: सुनील छेत्री और मनीषा कल्याण बने साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर

0
612
AIFF Awards 2022 Sunil Chhetri and Manisha Kalyan named Footballer of the Year Indian Team

नई दिल्ली। AIFF Awards: भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों की लिस्ट में शुमार सुनील छेत्री को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है। महिला वर्ग में यह पुरस्कार मनीषा कल्याण को दिया गया हैं। इसके अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड लिए पुरुषों में विक्रम प्रताप सिंह को चुना गया। वहीं, महिलाओं में यह अवॉर्ड मार्टिना थोकचोम को दिया गया है। सुनील को यह अवॉर्ड रिकॉर्ड 7वीं बार मिला है। वहीं, मनीषा ने पहली बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

AIFF प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड्स की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। इसके विजेताओं को क्रमशः भारतीय पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीम के कोच इगोर स्टिमैक और थॉमस डेनरबी द्वारा नामित किया गया था।

पेरिस ओलंपिक तक 50 किलो वेट कैटेगरी में ही फाइट करेंगी बॉक्सर निकहत जरीन

रिकॉर्ड 7वीं बार नाम किया AIFF Awards

इंटरनेशनल लेवल पर सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले सुनील छेत्री को यह अवॉर्ड (AIFF Awards) रिकॉर्ड 7वीं बार दिया गया है। गोल करने के मामले में उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनिल मैसी हैं। सुनील ने भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा कुल 84 गोल किए हैं। उन्होंने 2021-22 में कुल 12 गोल किये हैं।

Monaco Diamond League 2022 में उतरेंगे मुरली श्रीशंकर, ओलंपिक चैंपियन से मुकाबला

38 वर्षीय छेत्री ने इस पुरस्कार (AIFF Awards) को सबसे पहले 2007 में जीता था। इसके बाद 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018-19 में भी उन्होंने यह अवॉर्ड अपने नाम किया। छेत्री बीते कई वर्षों से भारतीय फुटबॉल टीम का आधार रहे हैं। हाल ही में उन्होंने भारत को अगले साल जून में होने वाले एएफसी एशियाई कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में अहम भूमिका निभाई थी।

CWG 2022: ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने दिलाए भारत को गोल्ड मैडल

मनीषा ने हाल ही में साइप्रस क्लब अपोलोन लेडीज के लिए साइन किया है, जिन्होंने 2020-21 साइप्रस टॉप डिवीजन जीता था और 2022-23 यूईएफए महिला चैंपियंस लीग के क्वालीफाइंग दौर में खेलेंगी।

विक्रम प्रताप सिंह ने इंडियन सुपर लीग में 22 मैचों में तीन गोल के साथ पिछले सीजन में मुंबई सिटी एफसी की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई थी। वह एएफसी चैंपियंस लीग में आइलैंडर्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने भारत के एएफसी U23 एशियाई कप क्वालीफायर में एक गोल करके अहम योगदान दिया था।

Kieron Pollard ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, 600 टी20 खेलने वाले पहले क्रिकेटर बने

– 17 वर्षीय मार्टिना थोकचोम महिला फुटबॉल के उभरते हुए भारतीय मिडफील्डर्स में से एक हैं। वह पहले ही सीनियर टीम के लिए अपनी पहली भारत कैप अर्जित कर चुकी है और तब से नियमित रुप से टीम का हिस्सा हैं। मणिपुर की इस खिलाड़ी ने भारतीय महिला लीग (IWL) में इंडियन एरोज के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here