CWG 2022: रेसलिंग में 6 गोल्ड दांव पर, क्या गोल्ड कोस्ट का रिकॉर्ड तोड़ेंगे भारतीय पहलवान

0
224
CWG 2022 Today 6 gold at stake in wrestling, will Indian wrestlers break the record of Gold Coast

बर्मिंघम। CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज से रेसलिंग के इवेंट शुरू होने जा रहे हैं। 2018 गोल्ड कोस्ट के चैंपियन और ओलंपिक मैडलिस्ट बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक की अगुवाई में 6 भारतीय पहलवान आज गोल्ड के लिए दांव लगाएंगे। रेसलिंग में भारत को सबसे मजबूत देश माना जा रहा है। यही कारण है कि भारतीय खेमे को भी अपने पहलवानों से काफी उम्मीदे हैं। आज जो भारतीय पहलवान CWG 2022 में गोल्ड मैडल की दौड़ में शामिल हैं उनमें बजरंग और साक्षी के अलावा मोहित ग्रेवाल, दीपक पूनिया, अंशु मलिक और दिव्या काकरान भी हैं।

CWG 2022 Day 8: आज गोल्ड पर दांव लगाएंगे भारत के पहलवान, ये है 8वें दिन भारत का शेड्यूल

भारतीय पहलवानों को कनाडा और नाईजीरिया के पहलवानों से चुनौती मिलेगी। बर्मिंघम खेलों (CWG 2022 ) में 12 भारतीय पहलवान देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें से 6 के मुकाबले आज और 6 के कल होने हैं। भारत अब तक राष्ट्रमंडल खेलों 43 गोल्ड, 37 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज सहित कुल 102 मैडल जीत चुका है और तालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं, कनाडा 66 गोल्ड, 43 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज सहित 135 पदक जीतकर पहले स्थान पर है।

World U20 Athletics Championships: रूपल चौधरी ने जीता ब्रॉन्ज, एक सीजन में दो मैडल जीतने वालीं पहली भारतीय एथलीट

गोल्ड कोस्ट का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

बजरंग पूनिया की अगुवाई में पूरा भारतीय दल 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहता है। 2018 में भारत को कुश्ती में पहला स्थान मिला था। गोल्ड कोस्ट में भारत ने 5 गोल्ड मैडल सहित कुल 12 पदक जीते थे। कनाडा दूसरे स्थान पर रहा था। कुश्ती में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में था। यहां भारत ने 19 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया था। CWG 2022 में भारतीय पहलवान गोल्ड कोस्ट मे जीते पांच स्वर्ण पदक से आगे निकलने का लक्ष्य लेकर मैट पर उतरेंगे।

CWG 2022: पैरा-पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने जीता गोल्ड, भारत का छठा स्वर्ण पदक

आज ये पहलवान पेश करेंगे चुनौती – बजरंग पूनिया (65 भारवर्ग), मोहित ग्रेवाल (125 भारवर्ग), दीपक पूनिया (86 भारवर्ग), अंशु मलिक (57 भारवर्ग), साक्षी मलिक (62 भारवर्ग) और दिव्या काकरान (68 भारवर्ग)।

कल ये पहलवान लगाएंगे दांव – रवि कुमार दहिया (57 भारवर्ग), नवीन (74 भारवर्ग), दीपक (97 भारवर्ग), पूजा गहलोत (50 भारवर्ग), विनेश फोगाट (53 भारवर्ग) और पूजा सिहाग (76 भारवर्ग)।

CWG 2022: श्रीशंकर ने रचा इतिहास, लॉन्ग जम्प में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने

CWG 2022 : साक्षी के सामने बेहतर करने की चुनौती

भारतीय महिला पहवान साक्षी मलिक 2016 में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद से कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत सकी हैं। इस लिहाज से उनके सामने चुनौती होगी कि वो बर्मिंघम में देश के लिए पदक जीतें। साक्षी ने सोनम मलिक और मनीषा को हराकर 62 किलो भारवर्ग में CWG 2022 का कोटा हासिल किया था। लिहाजा पूरे भारतीय खेमे को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here