Khelo India University Games का आगाज, 3900 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0
444
Khelo India University Games begins, 3900 players will participate latest sports news in hindi

बेंगलुरु। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) का रविवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने उद्घाटन किया। देशभर के 189 विश्वविद्यालयों के करीब 3900 पुरुष और महिला खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, राज्यपाल थावर चंद गहलोत और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज ने इन खेलों में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेलों की शपथ ली। सभी इवेंट में कुल मिलाकर 275 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (Khelo India University Games) के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई। बेंगलुरु शहर देश के युवा जोश की पहचान है और प्रोफेशनल्स की शान है। डिजिटल इंडिया वाले बेंगलुरु में खेलो इंडिया का आह्वान अहम है। स्टार्ट-अप्स की दुनिया में स्पोर्ट्स का ये संगम, अद्भुत है। भले ही यह यूनिवर्सिटी खेल हों, लेकिन युवा यह मानकर खेलें कि वे देश के लिए खेल रहे हैं। वे यहां खेलकर देश के लिए अपने अंदर एक उत्तम खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। यही जज्बा उन्हें आगे लेकर जाएगा। यही भावना उन्हें मैदान पर जिताएगी और मेडल भी दिलाएगी। उन्हें विश्वास है सभी युवा साथी खूब खेलेंगे, खूब खिलेंगे।

IPL 2022: Chennai Super Kings से आज भिड़ेगी पंजाब, हारने वाले पर बाहर होने का खतरा

Mumbai Indians की IPL 2022 से शर्मनाक विदाई, लखनऊ ने 36 रनों से हराया

ये दिग्गज खिलाड़ी भी करेंगे भागीदारी

Khelo India University Games 26 जून से चीन के चेंगदू में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाइंग इवेंट के रूप में भी काम करेगा। टोक्यो ओलंपियंस दुती चंद, श्रीहरि नटराज, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार और मनु भाकर भी इनमें हिस्सा लेंगे। बेंगलुरु के रहने वाले श्रीहरि नटराज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में अपना डेब्यू करेंगे। 21 वर्षीय तैराक 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और रिले इवेंट में हिस्सा लेंगे।

राइफल शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (21) और 19 वर्षीय दिव्यांश सिंह पंवार भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में डेब्यू करेंगे। इसके अलावा भारत की सर्वश्रेष्ठ स्प्रिंटर दुती चंद भी Khelo India University Games 2021 में हिस्सा लेंगी, जो मौजूदा समय में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की चैंपियन हैं। दुती कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here