Asian Games 2022 का आयोजन चीन में होगा, 11 साल बाद हो सकती है क्रिकेट की वापसी

0
388

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2022 (Asian Games 2022) 10से 25 सितंबर तक चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो सहित पांच शहरों में आयोजित होंगे। मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 स्पर्धा होंगे। इसमें ओलंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी सहित अन्य खेल शामिल हैं। ई-स्पोर्ट्स और ब्रेकडांसिंग भी ओलंपिक काउंसिल आफ एशिया (OCA) द्वारा अनुमोदित होने के बाद इसमें शामिल होगा। जबकि दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए क्रिकेट का टी 20 प्रारूप भी इसमें है। 11 साल बाद क्रिकेट की इसमें वापसी हुई है।

INDW vs NZW: कोरोना की वजह से अब न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ही जगह 6 मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारत ने एशियाई खेलों में 139 गोल्ड मेडल हासिल किए हैं

भारत एशिया ओलंपिक परिषद (OCA) के दक्षिण एशियाई क्षेत्र का सदस्य है और उन सात देशों में से एक है जिन्होंने एशियाई खेलों के सभी संस्करणों में भाग लिया है। भारत ने हर एशियाई खेलों में कम से कम एक गोल्ड मेडल जीता है और  1990 को छोड़कर, पदक तालिका के शीर्ष 10 देशों में स्थान हासिल किया है। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज पदक जीते हैं और इस वर्ष पदक तालिका में उल्लेखनीय वृद्धि करने की कोशिश करेगा।

Ind vs WI : भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम का ऐलान, इस प्रमुख गेंदबाज को मिली जगह

ओशिनिया देशों के 300 से अधिक एथलीटों को मौका

पहली बार, ओशिनिया देशों के 300 से अधिक एथलीटों को इस साल के एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के एथलीटों सहित ओशिनिया एथलीटों को पांच खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति होगी। ये खेल ट्रायथलान, एथलेटिक्स, वुशु, रोलर स्केटिंग और भारोत्तोलन हैं।

IPL 2022 Mega Auction: इन चार विकेटकीपरों पर बरसेगा धन !!

SPN पर होगा प्रसारण

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPN) ने नवंबर 2021 से सितंबर 2023 तक 2022 एशियाई खेलों के लिए विशेष अधिकार हासिल कर लिए हैं। सोनी  एशियाई खेलों के 19वें संस्करण का पूरे भारत सहित पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान और मालदीव सहित उपमहाद्वीप में अपने खेल चैनलों पर प्रसारित करेगा। यह टूर्नामेंट ओटीटी प्लेटफार्म सोनीलिव (SONY LIV) पर भी उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here