नई दिल्ली। इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने जा रहे खेलों के महाकुम्भ Commonwealth Games 2022 में भारतीय खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार हैं। 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 72 देश शामिल हो रहे हैं। इन 20 खेलों में भाग लेने के लिए 72 देशों के 5,054 एथलेट इस महाकुम्भ में हिस्सा ले रहे हैं।
भारत की ओर से कुल 217 खिलाड़ी टूर्नामेंट में शामिल हो रहे है। इन 20 खेलों में एक्वेटिक्सः डाइविंग, स्वीमिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साईक्लिंग (माउंटेन बाइकिंग, रोड साइक्लिंग, ट्रैक साईक्लिंग), जिम्नास्टिकः (कलात्मक जिम्नास्टिक, लयबद्ध जिमनास्टिक), फील्ड हॉकी, जूडो, लॉन कटोरे, नेटबॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, रग्बी सेवन्स, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं।
IND vs WI 2nd ODI Live: अक्षर के धमाकों में उड़ी विंडीज, भारत 2 विकेट से जीता
भारत के 16 खेलों में कुल 217 खिलाड़ी होंगे
Commonwealth Games 2022 में इस बार भारत इतिहास रचने को तैयार है। 1930 से शुरु हुए खेलों के इस महाकुंभ के 22वें संस्करण में यह भारत की 18वीं उपस्थिति होगी। जिसमें कुल 217 भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी कुल 20 खेलों में से 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। जिसमें स्वीमिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साईक्लिंग, जिम्नास्टिक, फील्ड हॉकी, जूडो, लॉन बॉल, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, वैट्लिफ्टिंग और कुश्ती शामिल है।
विश्व एथलेटिक्स के बाद अब Neeraj Chopra की नजरें डायमंड लीग खिताब पर
Commonwealth Games में भारत ने जीते कुल 503 मैडल
1930 से शुरु हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने अब-तक कुल 503 मैडल जीते हैं। जिसमें 181 गोल्ड, 173 सिल्वर और 149 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा मैडल 2010 में दिल्ली में अयोजित हुए Commonwealth Games में जीते थे। जिसमें 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मैडल समेत कुल 101 मेडल शामिल थे। भारत इस समय सबसे ज्यादा मेडल जीतने के मामले में चौथे स्थान पर है।
पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने कुल 2,416 मैडल जीते हैं। जिसमें 932 गोल्ड, 775 सिल्वर और 709 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड ने कुल 2,144 मैडल जीते हैं। जिसमें 714 गोल्ड, 715 सिल्वर और 715 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर कनाड़ा ने कुल 1555 मेडल जीते हैं। जिसमें 484 गोल्ड, 516 सिल्वर और 555 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।
विंडीज को हरा Team India ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को छोड़ा पीछे
Commonwealth Games 2022 में भारतीय खिलाड़ी
| Sports | Men | Women | Total |
| Athletics | 25 | 19 | 44 |
| Badminton | 5 | 5 | 10 |
| Boxing | 8 | 4 | 12 |
| Cricket | — | 15 | 15 |
| Cycling | 9 | 4 | 13 |
| Gymnastics | 3 | 4 | 7 |
| Hockey | 18 | 18 | 36 |
| Judo | 3 | 3 | 6 |
| Lawn bowls | 5 | 5 | 10 |
| Para powerlifting | 3 | 2 | 5 |
| Squash | 5 | 4 | 9 |
| Swimming | 7 | 0 | 7 |
| Table tennis | 5 | 7 | 12 |
| Triathlon | 2 | 2 | 4 |
| Weightlifting | 8 | 7 | 15 |
| Wrestling | 6 | 6 | 12 |
| Total | 112 | 105 | 217 |















































































