Home Cricket World Cup 2023: शुरूआती 8 मैचों में ही टूट गए कई रिकॉर्ड,...

World Cup 2023: शुरूआती 8 मैचों में ही टूट गए कई रिकॉर्ड, चरम पर क्रिकेट का रोमांच

0
World Cup 2023 many icc records broken in very first 8 matches, excitement of cricket on peak

मुंबई। World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने के साथ अब तक खेले गए 8 मैचों में कई बड़े रिकॉर्ड आसानी से टूटते हुए देखने को मिले हैं। मेगा टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी। वहीं अब तक हुए 8 में से 6 मैचों में बल्लेबाजी काफी आसान दिखाई दी है। पाकिस्तान की टीम ने जहां वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं एडन मारक्रम ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया।

World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ बदली नजर आएगी टीम इंडिया, आज ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

साउथ अफ्रीका ने बनाया वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले गए World Cup 2023 के मैच में अफ्रीकी टीम ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 50 ओवरों में 428 रन बना दिए।

World Cup 2023: अंकतालिका में पाकिस्तान को बड़ा फायदा, लेकिन टॉप पर कायम है यह टीम

एडन मारक्रम के बनाया सबसे तेज शतक

World Cup 2023 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका टीम ने जहां 428 रनों का विशाल स्कोर बनाया, वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज एडन मारक्रम ने सिर्फ 49 गेंदों में शतकीय पारी भी खेल दी। यह वनडे वर्ल्ड इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक है।

World Cup 2023: पाकिस्तान का सबसे बड़ा रन चेज, श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

एक मैच में दोनों टीमों ने मिलकर बनाया सर्वाधिक स्कोर

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के World Cup 2023 मैच में वर्ल्ड कप इतिहास में किसी एक मैच में बने सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड भी टूट गया। दोनों टीमों ने मिलकर इस मुकाबले में कुल 754 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने जहां 428 का स्कोर बनाया था तो वहीं श्रीलंका की टीम 326 रन बनाने में कामयाब हो सकी थी।

World Cup 2023: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हराया, मलान का शतक

पाकिस्तान ने किया वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज

पाकिस्तान की टीम को श्रीलंका के खिलाफ World Cup 2023 के मैच में 345 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 48.2 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। यह वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज था। इससे पहले ये रिकॉर्ड आयरलैंड टीम के नाम था जब उन्होंने साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ 328 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

World Cup 2023: शुभमन गिल अस्पताल से डिस्चार्ज, पाक के खिलाफ खेलने पर संशय

एक टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप में लगातार सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुछ टीमों का रिकॉर्ड किसी एक टीम के खिलाफ काफी शानदार देखने को मिलता है। पाकिस्तान अब वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक लगातार जीत हासिल करने के मामले में नंबर-1 पर आ गई है। World Cup 2023 की दूसरी जीत के बाद अब तक पाकिस्तान ने 8 बार श्रीलंका के खिलाफ खेला और इसमें उन्होंने सभी में जीत हासिल की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version