Jos Buttler बोले, कमाई भी चाहिए, नहीं छोड़ सकते IPL

0
1451
To skip IPL is impossible, can’t ignore financial advantages JOS Buttler latest sports

Jos Buttler ने कहा-सिर्फ पैसों को ही नहीं देखना चाहिए

नई दिल्ली। इंग्लैंड के विकेटकीपर Jos Buttler ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सराहना की है। Jos Buttler ने कहा कि T-20 टूर्नामेंट फायदेमंद है। इसे केवल आर्थिक रूप से ही नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि अनुभव प्राप्त करने की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण है।

Tokyo Olympics: विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

वित्तीय फायदे को नहीं छोड़ सकते 

Jos Buttler ने रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 2016 में IPL में पदार्पण किया और अभी 2018 से राजस्थान रॉयल्स (RR) का हिस्सा हैं। बटलर ने कहा है कि IPL छोड़ने का कोई विकल्प नहीं है और हम वित्तीय फायदे को नहीं छोड़ सकते।

Tokyo Olympics: विदेशी दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध

इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए यह संभव नहीं 

Jos Buttler की टिप्पणी उस समय आई है, जब वह और कुछ अन्य इंग्लैंड के खिलाड़ी एक ताजा विवाद में शामिल हो गए। IPL 2021 के खत्म होने के ठीक बाद जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज खेलनी है, लेकिन कोरोना वायरस प्रॉटोकॉल के हिसाब से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए ये संभव नहीं है कि वे IPL-2021 से फ्री होने के ठीक बाद इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलें। ऐसे में बटलर, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो और कई अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को IPL में भाग लेने के कारण टेस्ट मैच छोड़ने होंगे।

ICC women T20 Ranking: शेफाली वर्मा दूसरे स्थान पर पहुंचीं

IPL से मिलता है अनुभव 

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी IPL के पूरे सीजन के लिए उनकी उपलब्धता की पुष्टि की। इसके बाद अब जोस Jos Buttler ने द गार्डियन से कहा, ” IPL के फायदे हम सभी जानते हैं। यह केवल व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड के क्रिकेट पक्ष के रूप में भी बहुत लाभदायक है। खासतौर पर यह IPL भारत में खेला जा रहा है, जहां विश्व T-20 खेला जाएगा। मौद्रिक पुरस्कार तो स्पष्ट हैं, लेकिन आपको जो अनुभव प्राप्त होता है, वो अलग है। इस तरह इसमें बहुत सारे अच्छे बिंदु है।”

परिस्थितियों को जानने का लाभ मिलता है

अहमदाबाद में शुरू होने वाली T-20 सीरीज से पहले Jos Buttler ने कहा, “इससे बहुत अच्छा लाभ है। पहले किसी ने नहीं खेला, इसलिए हमारे लिए इस विशेष स्टेडियम और परिस्थितियों के बारे में जानना एक बड़ा लाभ है। विश्व कप की परिस्थितियों में टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खेलना हमारे लिए बहुत अच्छा रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here