Vijay Hazare Trophy 2021: ईशान किशन, वरुण एरोन के धमाकों से झारखंड ने रचा इतिहास

0
714
Vijay Hazare Trophy 2021 Three players tested Corona Positive, quarantined Latest sports news in Hindi

Vijay Hazare Trophy 2021: झारखंड ने मध्यप्रदेश को 324 रनों से हराया 

ईशान किशन ने बतौर विकेटकीपर 7 कैच भी लपके, जो भी एक रिकाॅर्ड है

इंदौर। Vijay Hazare Trophy 2021 के पहले दिन ही झारखंड ने इतिहास रच दिया। पहले ईशाना किशन के धमाकेदार रन और फिर गेंदबाजी में वरूण ऐरान के 6 विकेटों के दम पर झारखंड ने मध्यप्रदेश को 324 रनों से मात दी। इस तरह झारखंड प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक रनों से जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है। इतना ही नहीं ईशान किशन ने बेहतरीन विकेट कीपिंग का प्रदर्शन करते हुए मैच में 7 कैच भी लपके, जो भी एक रिकाॅर्ड है।

Vijay Hazare Trophy 2021: पहले दिन ही ईशान किशन का धमाका

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर्स में 422 रन बनाए थे। 423 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी मध्यप्रदेश की टीम पहली गेंद से ही दबाव में दिखाई दी और पूरी टीम 18.4 ओवर्स में महज 98 रनों पर आलआउट हो गई। मध्यप्रदेश के लिए सर्वाधिक 42 रनों का योगदान सलामी बल्लेबाज अभिषेक भंडारी ने किया। टीम के 9 खिलाड़ी तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके।

इससे पहले, झारखंड के बल्लेबाज ईशान किशन ने Vijay Hazare Trophy 2021 के पहले ही दिन धमाका कर दिया। ईशान ने मध्यप्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रनों की धुंआधार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 19 चौके और 11 छक्के ठोके। शनिवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में उन्होंने यह पारी खेली। उनकी पारी के दम पर झारखंड ने 50 ओवरों में 422 रन बनाए।

भारतीय मेंस Hockey टीम 21 फरवरी से यूरोप के दौरे पर

मध्यप्रदेश ने जीता टॉस

50 ओवरों के टूर्नामेंट में एलीट ग्रुप बी के मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। झारखंड का पहला विकेट महज 10 रनों पर गिर गया था। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए उत्कर्ष सिंह (6) को ईश्वर पांडे ने LBW कर दिया। उत्कर्ष को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा है।

कई मायनो में खास है Motera Stadium, जानिए क्या है खास

तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए ईशान  

इसके बाद ईशान किशन ने मध्यप्रदेश के गेंदबाजों को जमकर धुनाई की। ईशान ने सिर्फ 74 गेंदों में शतक जड़ा। जिसमें 12 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके बाद भी उनका आक्रामक खेल जारी रहा। ईशान तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 240 रन था। गौरव यादव ने शुभम शर्मा के हाथों कैच थमाकर ईशान की पारी का अंत कर दिया।

पांड्या-कुलदीप-अश्विन ने किया डांस, VIDEO हुआ वायरल

ईशान ने निभाई थी अहम भूमिका 

किशन पिछले साल IPL2020 में मुंबई इंडियंस की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2020 के सीजन में सबसे ज्यादा 29 छक्के लगाए थे। जो संजू सैमसन से तीन ज्यादा थे। मुंबई इंडियंस ने भी ईशान की पारी की तारीफ की थी। IPL2020 में उन्होंने 145.76 के औसत से 516 रन बनाए थे

IPLके 51 मैचों में बनाए 1211 रन

ईशान किशन IPLमें मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। ईशान ने IPL के 51 मैचों में 1211 रन बनाए है। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा। उन्होंने सात अर्धशतक जड़े हैं। वह 2016 में अंडर -19 विश्वकप में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। हालांकि उस विश्वकप के फाइनल में भारत को वेस्टइंडीज ने हरा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here