Vivo ही होगा IPL 2021 का टाइटर स्पाॅन्सर

0
1013
Vivo is back as the title sponsor of IPL 2021 Latest Sports News in Hindi

Vivo की दावेदारी पर संशय समाप्त, IPL चेयरमैन ने खुद की घोषणा

चेन्नई। चीनी कंपनी Vivo ही IPL 2021 की टाइटल स्पाॅन्सर होगी। तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए IPL चेयरमैन बृजेश पटेल ने खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान इस बात की घोषणा की। पटेल ने कहा कि वीवो की वापसी हुई है, इस संस्करण को Vivo आईपीएल 2021 के नाम से ही जाना जाएगा। वीवो का स्वागत है।

IPL 2021: के. गौतम ने बनाया रिकॉर्ड, देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

इस दौरान IPL चेयरमैन ने इस बात की भी संभावना जताई कि लीग के दौरान मैदान में सीमित संख्या में दर्शकों को प्रवेश की इजाजत भी दी जा सकती है। दरअसल, IPL 2020 खाली स्टेडियम में खेला गया था। अब जबकि भारत में कोरोना लगभग नियंत्रण में है। इसके अलावा भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी सीमित संख्या में दर्शकों के प्रवेश को इजाजत मिली है। ऐसे में संभावना है कि IPL 2021 के दौरान भी स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी हो।

IPL2021: सबसे महंगे बिके क्रिस मॉरिस, राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा

इससे पहले यह खबर आई थी कि IPL के टाइटल स्पाॅन्सर से Vivo की हमेशा के लिए विदाई हो सकती है। गलवान घाटी विवाद के बाद उपजे चीन विरोधी माहौल के चलत BCCI ने IPL 2020 के लिए Vivo के साथ अपने करार को स्थगित कर दिया था। उस समय यह तथ्य सामने आए थे कि IPL 2021 से वीवो फिर लीग से जुड़ेगा। लेकिन बाद में इस बात की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि वीवो अपने करार को पूरी तरह समाप्त कर अपने अधिकार नई कंपनी को स्थानांतरित कर सकता है। इतना ही नहीं नए टाइटल स्पाॅन्सर की दौड़ में ड्रीम 11 और अनअकेडमी को भी शामिल बताया गया।

 IPL 2021 नीलामी शुरू, ग्लेन मैक्सवेल को RCB टीम ने 14.25 करोड़ में खरीदा

दरअसल, VIVO ने BCCI से 5 साल के लिए टाइटल स्पाॅन्सर के राहट करीब 440 करोड़ रूपए सालाना के हिसाब से खरीदे थे। IPL 2020 के दौरान वीवो का करार बोर्ड ने स्थगित कर दिया था। जिसके बाद ड्रीम 11 IPL 2020 का मुख्य प्रायोजक बना और इसके लिए इसने करीब 220 करोड़ रूपए चुकाए। जो कि वीवो की रकम से आधे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here