IPL 2021 Auction: 292 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, जगह सिर्फ 61 की

0
975
IPL 2021 Auction: 292 Players Shortlisted, space for, Mumbai, csk Latest Sports News in Hindi

चेन्नई। IPL 2021 के लिए नीलामी आज दोपहर 3 बजे से चेन्नई में होगी। इसके लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, सभी 8 टीमों के पास सिर्फ 61 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से भी 40-45 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। सभी फ्रेंचाइजी की नजरें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन पर होंगी।

ऑक्शन की शुरुआत बल्लेबाजों से होगी। इसके बाद ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगेगी। सभी 292 में से सिर्फ 10 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज के स्लॉट में रखा गया है। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

IPL 2021 में फ्रेंचाइजी का सैलरी पर्स (बजट) पिछले सीजन की तरह 85 करोड़ ही है। यानी कोरोना की वजह से इस बार सैलरी बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि 2019 में यह बजट 80 करोड़ और 2018 में 66 करोड़ रुपए था। इस बार पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए हैं।

13 मार्च को मडगांव में होगा ISL 2021 का खिताबी मुकाबला

मार्क वुड ने IPL 2021 नीलामी से लिया नाम वापस

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने IPL 2021 नीलामी से एक दिन पहले अपना नाम वापस लेने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि इस इंग्लिश गेंदबाज ने नीजि कारणों की वजह से इस साल की नीलामी में नहीं जाने का फैसला लिया है। शाम तीन बजे से चेन्नई में इस साल के मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है।

IPL 2021 की नीलामी में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

31 साल के इस इंग्लिश तेज गेंदबाज ने IPL 2021 नीलामी में 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ खुद को रजिस्टर करवाया था। नीलामी से होने से चंद घंटे पहले ही उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर अपना नाम वापस ले लिया। डरहम के लिए क्रिकेट खेलने वाले मार्क साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा था। भारत के साथ होने वाली सीरीज की वजह से उनको बीच में ही टूर्नामेंट छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here