Joe Root ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

0
851

नई दिल्ली। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में इंगिल्श बल्लेबाज जो Joe Root ने नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। सीरीज में शानदार फार्म में चल रहे जो Joe Root ने इंग्लैंड के लिए पहले टेस्ट में दोहरा शतक लगाने के बाद दूसरे टेस्ट में एक और शतक लगा दिया है। यह जो रूट का 19वां शतक था।

इंग्लिश कप्तान Joe Root ने इसी शतक के साथ ही एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर तथा फ्लेमिंग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। Joe Root ने बतौर विदेशी कप्तान श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगा दिए हैं। इंग्लिश कप्तान के तौर पर Joe Root ने श्रीलंका में अपना तीसरा शतक लगाने के साथ ही विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर व स्टीफन फ्लेमिंग को पछाड़ दिया है। विराट, सचिन और फ्लेमिंग ने बतौर कप्तान श्रीलंका में टेस्ट में दो-दो शतक जड़े हैं।

इसी पारी के साथ ही उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 139 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। इसी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके जड़े। विदेशी जमीन पर विराट ने 14, स्टीव स्मिथ ने 13, केन विलियमसन ने 11 तथा जो रूट ने 8 शतक लगाए हैं। अपना 99वां मैच खेल रहे Joe Root ने 19वां शतक लगाया। 99वें मैच में शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, सौरव गांगुली व सुनील गावस्कर के साथ अब जो रूट भी इस लिस्ट में शमिल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here