Cristiano Ronaldo बने सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, रचा इतिहास

0
1128

Cristiano Ronaldo ने दागा 760वां गोल, जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ा 

नई दिल्ली। फुटबाॅल सुपर स्टाॅर Cristiano Ronaldo ने इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो दुनिया में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जुवेंटस और नापोली के बीच सुपर कप के फाइनल मैच में रोनाल्डो ने गोल दागकर यह पड़ाव पार किया। यह रोनाल्डो का 760वां गोल था और इसी के साथ उन्होंने जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ते हुए इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम किया।

जोसेफ बिकान के नाम 759 गोल हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर महान फुटबाॅलर पेले हैं, जिनके नाम 757 गोल है। चौथे और पांचवे स्थान पर रोमारियो 743 और लियोनेल मेसी 719 हैं। अगर Cristiano Ronaldo के 760 गोल का रिकाॅर्ड देखा जाए तो उन्होंने सर्वाधिक 450 गोल रियाल मैडिड के लिए किए हैं। इसके अलावा 102 गोल नेशनल टीम पुर्तगाल के लिए, 85 गोल जुवेंट्स, 118 गोल मैनचेस्टर युनाइटेड और 5 गोल स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए किए हैं।

अपने क्लब करियर के दौरान Cristiano Ronaldo वर्ष 2002-03 के दौरान स्पोर्टिंग लिस्बन के लिए, 2003 से 2009 तक मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए, 2009 से 2018 के बीच रियाल मैडिड और 2018 से जुवेंट्स के लिए खेलते आए हैं।

Thailand Open 2021: प्रणाॅय दूसरे दौर में, साई प्रणीत-श्रीकांत टूर्नामेंट से बाहर

इंग्लिश प्रीमियर लीग में शीर्ष पर लीसेस्टर सिटी

लीसेस्टर सिटी ने चेल्सी के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज करके इंग्लिश प्रीमियर प्रीमियर लीग (EPL) की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। विल्फ्रेड एनडीडी (छठे मिनट) और जेम्स मैडिसन (41वें मिनट) ने पहले हाफ में गोल किए जिससे लीसेस्टर सिटी अंक तालिका में मैनचेस्टर युनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंचने में सफल रहा। लीसेस्टर सिटी की यह 12वीं जीत है और उसके 19 मैचों में 38 अंक हो गए हैं। मैनचेस्टर युनाइटेड के 18 मैचों में 37 और मैनचेस्टर सिटी के 17 मैचों में 35 अंक हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here