Asian Champions Trophy का फाइनल आज, चीन से भिड़ेगा भारत

0
172
Asian Champions Trophy

नई दिल्‍ली। Asian Champions Trophy (एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी) का फाइनल मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और मेजबान चीन के बीच खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में कोरिया को और चीन ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत को तो पहले ही खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था लेकिन चीन ने फाइनल में पहुंचकर हॉकी फैंस को चौंका दिया है। टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन देखकर सभी भारत को ही फाइनल में भी फेवरेट मान रहे हैं।

लीग चरण का रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में है। जहां अपने ओपनिंग मैच में ही भारत ने चीन को 3-0 से शिकस्त दी थी। लेकिन हर मैच का माहौल अलग होता है। जिस दिन जो टीम अच्छा खेलती है, वही जीतती है। इसलिए फैंस भी यही चाहते हैं कि जिस आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन टीम इंडिया ने Asian Champions Trophy के दौरान किया है। वही फाइनल में भी देखने को मिले। और अगर ऐसा हुआ तो चीन की दीवार को ध्वस्त करना भारतीय धुरंधरों के लिए मुश्किल काम नहीं होगा।

ACT 2024 : कोरिया को भी मात, अब पाकिस्तान से होगी भारत की भिड़ंत

फाइनल में भारत की मजबूती का आधार

– टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय है।
– भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अब तक 7 गोल दाग चुके हैं।
– भारत का डिफेंस शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
– भारत ने 25 गोल किए हैं और महज 5 गोल खाए हैं।
– पूरी भारतीय टीम एकजुट होकर खेल रही है।

Asian Champions Trophy में भारत का सफर

– भारत ने चीन को 3-0 से हराया।
– भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से मात दी।
– टीम इंडिया ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा।
– भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया।
– भारत ने पाकिस्‍तान को 2-1 से धूल चटाई।
– सेमीफाइनल में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया।

Paris Olympic Hockey: स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज जीता भारत, श्रीजेश को शानदार विदाई

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम चीन के बीच फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल भारत में कैसे देखें?
भारत बनाम चीन के बीच फाइनल को सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।

भारत बनाम चीन के बीच फाइनल मैच को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत बनाम चीन के बीच फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर होगी।

Asian Champions Trophy के फाइनल में भारत, सेमीफाइनल में कोरिया को 4-1 से मात

भारतीय मेंस हॉकी टीम

गोलकीपर्स- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज कर्केरा।
डिफेंडर्स- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जर्मनप्रीत सिंह, जगराज सिंह, संजय, सुमित, अमित रोहिदास।
मिडफील्डर्स- विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह, मोहम्मद राशील मूसिन, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा।
फॉरवर्ड्स- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरेजीत सिंह हुंडल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह।