Asian Games 2023 में नहीं दिखाई देंगे ये स्टार भारतीय खिलाड़ी

0
85
Indian stars will not be seen in Asian Games 2023 Hima das, Vinesh Phogat, Ravi dahiya, Rani Rampal

नई दिल्ली। Asian Games 2023: हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो ओलंपिक, एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में अपने देश का प्रतिनिधित्व करे। लेकिन कई सितारों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। चीन के हांगझू में शनिवार से शुरू हो रहे एशियन गेम्स में भी कई ऐसे भारतीय सितारे हैं, जो चोट या अन्य कारणों से भारतीय दल का हिस्सा नहीं बन पाए। इनमें से कुछ दिग्गज 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीत चुके हैं या ओलंपिक व विश्व चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन कर चुके हैं लेकिन हांगझू में उनका सपना टूट गया।

Asian Games 2023: यहां देखिए भारत का पूरा शेड्यूल और मैचों की तारीखें

चोट के कारण विनेश फोगाट बाहर

पिछले एशियन गेम्स में 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण जीत चुकी महिला पहलवान विनेश फोगाट के Asian Games 2023 में भी पदक का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। तमाम तरह के विवादों के बाद विनेश को एशियाई खेलों में सीधे प्रवेश मिला था। लेकिन अभ्यास के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई। इसके बाद अगस्त में विनेश को ऑपरेशन कराना पड़ा। अब इस चोट के कारण विनेश को एशियन गेम्स से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

ये खिलाड़ी भी एशियन गेम्स 2023 का हिस्सा नहीं

ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया 57 किलो वर्ग में जुलाई में हुए राष्ट्रीय ट्रायल के दौरान पहले दौर में अतीश तोडकर से हार गए। वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रहीं रानी रामपाल भी इस बार नजर नहीं आएंगी। वह भारत की अंडर 17 टीम को कोचिंग दे रही है और लंबे समय से खेल से बाहर हैं।

World Wrestling Championships: पंघाल ने कब्जाया कांस्य, कटाया पेरिस ओलंपिक का टिकट

हिमा दास- अमित पंघाल भी भारतीय दल का हिस्सा नहीं

फर्राटा धाविका हिमा दास भी Asian Games 2023 में नहीं दिखेंगी। वह जकार्ता में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने वाली चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य थीं। उसने 400 मीटर दौड़ में भी रजत पदक जीता था। हिमा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एशियन गेम्स से बाहर हैं। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल एशियाड के लिए क्वालीफाई ही नहीं कर सके।

जंपिंग में फवाद मिर्जा बाहर

जकार्ता में व्यक्तिगत जंपिंग में रजत पदक जीतने वाले घुड़सवार फवाद मिर्जा का भारतीय घुड़सवारी महासंघ ने चयन के मानदंडों पर खरे नहीं उतरने का हवाला देकर चयन नहीं किया। रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहीं जिम्नास्ट दीपा कर्माकर और दुनिया की पूर्व नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी भी चयन मानदंडों पर खरी नहीं उतरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here