World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बदल दी रिकॉर्ड बुक, सबसे बड़ा स्कोर, फास्टेस्ट सेंचुरी और सर्वाधिक शतक ठोके

0
93
ICC Cricket World Cup 2023 South Africa change the record books, scored the highest score, fastest century and most centuries

नई दिल्ली। World Cup 2023 में अपने पहले ही लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका ने रिकॉर्ड बुक की धज्जियां उड़ा दीं। टीम ने ना केवल वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। बल्कि तीन खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए शतक ठोक दिए। इनमें से भी एक शतक तो वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। इस प्रदर्शन ने टूर्नामेंट की दावेदार दूसरी टीमों में खलबली मचा दी है।

दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 428 रनों का स्कोर खड़ा किया। यह वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ऐडन मार्करम ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाई। उन्होंने 49 गेंदों पर शतक पूरा किया। ऐडन के अलावा, रासी वान डर डसन (108 रन) और क्विंटन डी कॉक (100 रन) ने भी टीम के लिए शतकीय पारियां खेलीं। Cricket World Cup में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम की एक पारी में तीन शतक आए हैं।

वनडे के सबसे बड़े स्कोर

– 428/5 दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ, 2023

– 417/6 ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ, 2015

– 413/5 भारत ने बरमूडा के खिलाफ, 2017

– 411/4 दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ, 2015

– 408/5 दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ, 2015

World Cup 2023: बांग्लादेश ने दिखाया गेंदबाजों का दम, अफगानिस्तान को 6 विकेट हराया

वनडे की एक पारी में तीन शतक

– दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2015

– दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े, 2015

– इंग्लैंड vs नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022

– दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

ODI World Cup में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:

– 256* रन – जेपी डुमिनी और डेविड मिलर vs जिम्बाब्वे, हैमिल्टन, 2015

– 247 रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015

– 221 रन- हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली, 2011

– 204 रन- क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

Asian Games 2023: ईरान से छीना सोना, कबड्डी का एशियाई चैंपियन बना भारत

श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की  सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट):

– 204 रन- क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन, दिल्ली 2023*

– 187 रन- हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन 2017

– 186 रन- एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ, जोहानिसबर्ग 2012

– 175* रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019

– 172* रन- हर्शल गिब्स और जैक कैलिस, किम्बर्ली 2002

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here