Asian Games 2023: हॉकी में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

0
116
Asian Games 2023 Hockey IND vs UZB Live Streaming India beat Uzbekistan Live updates

हांगझोऊ। Asian Games 2023: 19वें एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी (Hockey) टीम ने अपने अभियान की शुरूआत शानदार तरीके से की। टूर्नामेंट में गोल्ड की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंद दिया। हॉफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे थी। भारत के लिए ललित कुमार उपाध्याय और वरुण कुमार के 4-4, मंदीप सिंह ने 3, अभिषेक, अमित रोहिदास, सुखजीत, शमशेर सिंह और संजय ने एक-एक गोल किए। भारत अब अगले मुकाबले में सिंगापुर का सामना करेगा।

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम पिछले कुछ सालों से बेहतरीन फॉर्म में है। भारतीय टीम के पास Asian Games 2023 में हॉकी का गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में सीधे प्रवेश का सुनहरा मौका है। टीम की हालिया फॉर्म देखते हुए इसमें ज्यादा संदेह भी नहीं है।

ऐसे किए भारत ने गोल

1. पहला गोल- ललित कुमार उपाध्याय (स्कोर 1-0)
2. दूसरा गोल- वरुण कुमार (स्कोर 2-0)
3. तीसरा गोल- अभिषेक (स्कोर 3-0)
4. चौथा गोल- मनदीप सिंह (स्कोर 4-0)
5. पांचवा गोल- ललित कुमार उपाध्याय (स्कोर 5-0)
6. छठा गोल- मनदीप सिंह (स्कोर 6-0)
7. सातवां गोल- मनदीप सिंह (स्कोर 7-0)
8. आठवां गोल- वरुण कुमार (स्कोर 8-0)
9. नवां गोल- ललित कुमार उपाध्याय (स्कोर 9-0)
10. दसवां गोल- अमित रोहिदास (स्कोर 10-0)
11. ग्यारहवां गोल- सुखजीत (स्कोर 11-0)
12. बारहवां गोल- शमशेर सिंह (स्कोर 12-0)
13. तेरहवां गोल- वरुण कुमार (स्कोर 13-0)
14. चौदहवां गोल- वरुण कुमार (स्कोर 14-0)
15. पंद्रहवां गोल- ललित कुमार उपाध्याय (स्कोर 15-0)
16. सोलहवां गोल- संजय (स्कोर 16-0)

Asian Games 2023: रोइंग में भारत का धमाल, दो सिल्वर सहित 3 पदक जीते

Asian Games 2023 में भारतीय रोइंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों के पहले दिन 3 पदक अपने नाम कर लिए हैं। भारत अब तक 4 पदक जीत चुका है। चौथा पदक निशानेबाजी में आया है। Asian Games 2023 रोइंग में भारत को पहला मेडल लाइट वेट डबल्स में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दिलाया। अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता। दोनों फाइनल में 6.28.18 का स्कोर करके भारत के लिए सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे।

बांग्लादेश को हरा फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Asian Games 2023 Cricket में भारत ने अपना पदक पक्का कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2023 क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से आसान शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई और कम से कम रजत पदक तो पक्का कर ही लिया। हालांकि भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए उसके स्वर्ण पदक जीतने की सर्वाधिक संभावनाएं हैं।

IND vs AUS: दूसरा वनडे आज, इंदौर में लग सकता है रनों का अंबार, पिच रिकॉर्ड से संकेत

52 रनों का लक्ष्य भारत ने 2 विकेट खोकर हांसिल कर लिया। भारत को पहला झटका कप्तान स्मृति मंधाना के रूप में लगा। मंधाना महज 7 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें मुरफा अख्तर ने समीमा सुल्ताना के हाथों कैच करवाया। 40 रनों के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा 21 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें फाहिमा खातून ने बोल्ड किया। इसके बाद भारत का कोई विकेट नहीं गिरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here