World University Games: 11 स्वर्ण और रिकॉर्ड 26 पदकों के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान

0
91
World University Games India ends campaign with record 26 medals, more than historical combined total

चेंगदू। World University Games: भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में अपने अभियान का अंत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 26 पदक के साथ किया है। इसमें 11 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा जो पदक तालिका में उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है। भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इस सत्र में पिछले सभी खेलों से अधिक पदक जीते। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाडिय़ों का दल भेजा था। ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए।

Asian Champions Trophy: सबसे बड़ा मुकाबला आज शाम, आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

निशानेबाजों ने जीते सर्वाधिक 8 स्वर्ण

21 सदस्यीय निशानेबाजी टीम ने World University Games में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते जबकि तीरंदाजी में भारत को तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले। एक कांस्य पदक जूडो में मिला। मेजबान चीन 103 स्वर्ण, 40 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 178 पदक के साथ शीर्ष पर रहा। जापान ने 21 स्वर्ण, 29 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोरिया 17 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

IND vs WI: हार्दिक पांड्या की ‘गजब बेइज्जती’, सोश्यल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

पीएम मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने World University Games में भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा प्रदर्शन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ऐसा प्रदर्शन जिससे हर भारतीय गर्व महसूस करेगा। हमारे खिलाडिय़ों को सेल्यूट जिन्होंने देश का मान बढ़ाया और आने वाले खिलाडिय़ों को प्रेरित किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए लिखा ’31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में नई ऊंचाइयों को छूने और 7वां स्थान हासिल करने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई- खेलों में हमारे इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि!’

IND vs WI: तिलक वर्मा कर रहे कमाल, तीन मैचों में ही बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

खेल मंत्री ने खेलो इंडिया को बताया गेमचेंजर

खेलमंत्री ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि हमारे टॉप स्कीम और खेलो इंडिया एथलीटों ने World University Games में टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के दृढ़ प्रयासों से भारतीय खेलों को आकार मिल रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक मिल रहे हैं। खेलो इंडिया गेम्स भी एक गेम चेंजर रहा है, जो हमारे एथलीटों को फलने-फूलने के लिए एक परिवर्तनकारी मंच प्रदान करता है। याद रखें कि आपकी उपलब्धि सिर्फ एक जीत नहीं है – यह एक मील का पत्थर हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here