Women Asia Cup 2023: भारत ‘ए’ टीम का ऐलान, श्वेता सहरावत को कमान

0
291
Women Asia Cup 2023 BCCI announced India A team, Shweta Sehrawat to lead

नई दिल्ली। Women Asia Cup 2023: हांगकांग में होने वाले इमर्जिंग महिला एशिया कप (Women Asia Cup 2023) के लिए इंडिया ’ए’ टीम का ऐलान कर दिया गया है। 12 से 21 जून तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में बीसीसीआई ने टीम की कमान अंडर-19 महिला विश्व कप विजेता टीम की सदस्य श्वेता सहरावत को सौंपी हैं। इनके अवाला भी उस टीम की कई खिलाड़ियों को एशिया कप की टीम में जगह मिली है।

श्वेता सहरावत एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप में 14 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान होंगी। भारत ’ए’ टीम का पहला मैच 13 जून को हांगकांग से होगा। बीसीसीआई ने शुक्रवार को टीम का ऐलान किया। शेड्यूल के अनुसार भारत इस टूर्नामेंट के ग्रुप ’ए’ में हांगकांग ’ए’, थाईलैंड ’ए’ और पाकिस्तान ’ए’ के साथ है। जबकि ग्रुप ’बी’ में बांग्लादेश ’ए’, श्रीलंका ’ए’, मलेशिया और यूएई ’ए’ टीम हैं।

WTC Final 2023: आईपीएल के चक्कर में बिना तैयारी मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

पार्शवी चोपड़ा और सौम्या तिवारी भी शामिल

बीसीसीआई ने Women Asia Cup 2023 में पूर्व ऑलराउंडर नूशिन अल खदीर को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया है। खदीर ने जनवरी में अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के दौरान बैकरूम स्टाफ का नेतृत्व किया था। साथ ही वह मार्च में विमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स की सहायक कोच थीं। वहीं, टीम में श्वेता सहरावत के साथ सौम्या तिवारी, जी त्रिशा, तितास साधु, पार्शवी चोपड़ा और मन्नत कश्यप शामिल हैं। गौरतलब है कि सहरावत अंडर-19 महिला विश्व कप में 7 पारियों में 297 रन बनाकर लिस्ट में टॉप पर थीं। वहीं, 17 साल की पार्शवी डब्ल्यूपीएल में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से थीं, उन्होंने 6 पारियों में 11 विकेट लिया था। उस टूर्नामेंट में वह दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदाबाज थीं।

WTC Final: टीम में दो स्टार स्पिनर्स लेकिन खेलेगा सिर्फ एक, धर्मसंकट में कप्तान रोहित

Women Asia Cup 2023 के लिए चुनी गई भारतीय टीमः-

श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी, तृषा गोंगाडी, मुस्कान मलिक, श्रेयांका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा छेत्री, ममता मडीवाला, टिटास संधू, यशश्री एस, काशवी गौतम, पा‌र्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here