IPL 2023: आखिरी ओवर के रोमांच की पूरी कहानी, कैसे हार के मुंह से जीत छीन लाए रवींद्र जडेजा!

0
268

अहमदाबाद। IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराकर अपना 5वां आईपीएल खिताब जीता। सीएसके अब मुंबई इंडियंस के बाद 5वीं आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली दूसरी टीम बन चुकी है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने बोर्ड पर 214 रन लगाए थे। लेकिन बारिश के चलते सीएसके को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। सीएसके ने इस मैच को आखिरी गेंद पर जीता। रोमांचक आखिरी ओवर में वह सब हुआ जो किसी की भी धडक़ने बढ़ाने के लिए काफी था।

ऐसी रही रोमांचक आखिरी ओवर की कहानी

बता दें कि IPL 2023 के इस मैच के आखिरी ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। इस ओवर को गुजरात के लिए मोहित शर्मा फेंक रहे थे। सीएसके के लिए स्ट्राइक पर शिवम दुबे थे। वहीं नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर रवींद्र जडेजा। इस ओवर की पहली गेंद मोहित ने एकदम जड़ में यॉर्कर फेंकी, जिसपर दुबे कोई भी रन लेने में कामयाब नहीं हो पाए। अगली गेंद भी मोहित ने ऐसी ही फेंकी लेकिन इस बार दुबे सिंगल लेने में कामयाब रहे। अगली गेंद पर जडेजा स्ट्राइक पर आए और उन्होंने भी एक सिंगल ही लिया। अब सीएसके को तीन गेंदों पर 11 रनों की जरूरत थी।

IPL 2023 Final: CSK ने जीती अपनी 5वीं ट्रॉफी, रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 5 विकेट से हराया

2 गेंदों में सीएसके को जीत के लिए चाहिए थे 2 रन

अगली गेंद भी मोहित ने एकदम जड़ में ही फेंकी और दुबे सिर्फ सिंगल ही ले पाए। यहां से सीएसके को 2 गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा थे। जडेजा को मोहित ने एक लेंथ गेंद फेंकी। इसपर जडेजा ने मौका ना चूकते हुए एक सीधा लंबा छक्का लगाया। अब सीएसके को IPL 2023 के इस मैच में आखिरी गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे। तभी मोहित ने जडेजा को पैरों पर एक गेंद फेंकी। जड्डू इस गेंद पर चूके नहीं और उन्होंने फाइन लेग की ओर गेंद को टहला कर चौका बटोर लिया।

IPL 2023: दो सफलतम कप्तान, इस खिताब को जीतने में होते है हर बार नाकाम

मोहित शर्मा का आखिरी ओवर

पहली गेंद: डॉट

दूसरी गेंद: एक रन (शिवम दुबे)

तीसरी गेंद: एक रन (रवींद्र जडेजा)

चौथी गेंद: एक रन (शिवम दुबे)

पांचवीं गेंद: छक्का (रवींद्र जडेजा)

छठी गेंद: चौका (रवींद्र जडेजा)

Malaysia Masters 2023: प्रणय ने खत्म किया सालों का सूखा, खिताब जीतकर रचा इतिहास

आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी सीएसके

चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच के बाद आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है। सीएसके के नाम अब IPL 2023 मिलाकर कुल आईपीएल के पांच खिताब हो गए हैं। इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच खिताब जीते थे। लेकिन अब सीएसके के नाम भी उतने ही खिताब हैं। सीएसके ने आईपीएल के 10 फाइनल खेले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here