FIFA Rankings: ब्राजील को पछाड़ 6 साल बाद टॉप पर Argentina, फ़्रांस दूसरे स्थान पर

0
177
FIFA Rankings Argentina on top after 6 years, France in second place latest sports news in hindi
Pic Credit: @FIFAcom

नई दिल्ली। FIFA 2022 कप जीतकर इतिहास रचने वाली टीम Argentina को फीफा द्वारा जारी की गई ताज़ा रैकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। अर्जेंटीना से पहले ब्राजील ने इस स्थान पर अपना कब्जा जमाया हुआ था। लेकिन, अब ब्राजील पहले से तीसरे स्थान पर आ गया है। वहीं, FIFA 2022 की रनर अप रही फ़्रांस ने इस सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

IPL 2023: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव, तेज हुई रेस

फ़्रेंडली मैचों के कारण हुआ स्थानों में बदलाव

6 साल बाद FIFA रैकिंग में टॉप पर आई Argentina की टीम ने हाल ही में हुए पनामा और कुराकाओ के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में बडे़ अंतर से जीत दर्ज की थी। जिस कारण टीम को इस सूची में 1840.93 अंक के साथ पहला स्थान मिला। अर्जेंटीना ने पनामा को 2-0 और कुराकाओ को 7-0 से हराया था। वहीं, फ़्रांस ने यूरो कप क्वालिफाइंग मुकाबलों में नीदरलैंड को 4-0 और आयरलैंड को 2-0 से हराया था। जिस कारण उन्हें 1838.45 अंक मिले। तीसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील को मारोक्को के खिलाफ मिली हार के कारण 1834.21 अंक मिले हैं।

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स की चिंता बढ़ी, चोट के बाद जोस बटलर को आए टांके

सूची की टॉप-10 टीमें

Argentina, फ़्रांस और ब्राजील के बाद चौथे नंबर पर मौजूद बेल्जियम के 1792.53 अंक हैं। वहीं, 1792.43 अंकों के साथ इंग्लैंड 5वें और 1792.23 अंकों के साथ नीदरलैंड छठे स्थान पर है। 7वें स्थान पर क्रोएशिया के 1730.02 और 8वें स्थान पर इटली के 1713.66 अंक है। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डों की पुर्तगाल को 1707.22 अंकों के साथ 9वां स्थान मिला है। 10वें नंबर पर स्पेन को 1682.85 अंक मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here