पोचेस्ट्रूम। U19 T20 WC 2023: भारत की अंडर-19 महिला टीम ने अंडर 19 टी20 विश्व कप (U19 T20 WC 2023) जीत कर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय लड़कियों ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंद दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 14 ओवर्स में महज 3 विकेट खोकर हांसिल कर दिया। भारतीय जीत का श्रेय गेंदबाजों को रहा, जिनके शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड की टीम को घुटनों पर ला दिया।
INDIA ARE THE CHAMPIONS
History made by Shafali Verma’s team – they beat England in the final of the inaugural women’s Under-19 World Cup
Their first trophy at a women’s ICC tournament – history made
#U19T20WorldCup
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) January 29, 2023
69 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरूआत के बाद दो झटके लगे लेकिन सौम्या तिवारी (21*) और गोंगड़ी त्रिशा (24) ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। इस तरह भारत ने U19 T20 WC 2023 के पहले संस्करण को ही अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत पर देशभर में जश्न का माहौल है।
50 up for #TeamIndia
Need 19 more runs to win the #U19T20WorldCup pic.twitter.com/Eca2IYgpn3
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
तेज शुरुआत के बाद भारत को लगे दो झटके
U19 T20 WC 2023 के फाइनल में 69 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। दो ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर 16 रन हो चुका था। कप्तान शेफाली वर्मा और श्वेता सेहरावत की जोड़ी ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया मैच को जल्दी खत्म करना चाह रही है। इसी समय भारत को पहला झटका लगा। कप्तान शेफाली वर्मा 11 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर हना बेकर का शिकार हो गईं। इस समय टीम का स्कोर 16 रन था। भारतीय टीम इस झटके से उबर पाती उससे पहले पारी के चौथे ही ओवर में दूसरी ओपनर श्वेता सहरावत भी आउट होकर पवेलियन लौट गईं। श्वेता ने महज 5 रन बनाए।
Innings Break!
Stupendous bowling effort from #TeamIndia as England are all out for 68 runs in 17.1 overs in the Finals of the #U19T20WorldCup
#TeamIndia chase coming up shortly. Stay tuned!
Scorecard – https://t.co/a9WgSfFv8z #INDvENG #U19T20WorldCup #Final pic.twitter.com/bDqutAaxxm
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 69 रनों का लक्ष्य
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों के करिश्माई प्रदर्शन के आगे इंग्लैंड की पूरी टीम 17.1 ओवर में महज 68 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया को U19 T20 WC 2023 का खिताब अपने नाम करने के लिए 69 रनों का लक्ष्य दिया। सोनम यादव ने अपनी ही गेंद पर सोफिया का कैच पकड़कर इंग्लैंड की पारी समाप्त की। इंग्लैंड के लिए रायना मैकडोनाल्ड-गे ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। जबकि सोफिया ने सात गेंद में 11 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा और तितास साधू ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक विकेट मन्नत कश्यप, सोनम यादव और शेफाली वर्मा के खाते में गया। जबकि एक बैटर रन आउट हुईं।
Archana Devi is having a dream game.
She takes a stunner of a catch to dismiss Ryana MacDonald Gay.
England 43/6 https://t.co/a9WgSfFv8z #INDvENG #U19T20WorldCup #Final pic.twitter.com/06XdBzzTKp
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
U19 T20 WC 2023 में ऐसे गिरे इंग्लैंड के विकेट
पहला : पहले ओवर की चौथी बॉल पर तितास साधू ने लीबर्टी हीप को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
दूसरा : चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर अर्चना देवी ने निआम हॉलैंड को बोल्ड कर दिया।
तीसरा : चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर अर्चना देवी ने इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस को आउट किया।
चौथा : 7वें ओवर की दूसरी बॉल पर तितास साधू ने सेरेन स्मैल को बोल्ड किया।
पांचवां : 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर पार्शवी चोपड़ा ने केरिस पावले को आउट किया।
IND vs NZ: दूसरा टी20 आज, पृथ्वी-गिल में से कौन खेलेगा, हारे तो हार्दिक हारेंगे पहली सीरीज
छठा : 12वें ओवर में पार्शवी चोपड़ा ने रायना मैकडोनाल्ड को आउट कर अपना दूसरा विकेट झटका।
सातवां : 14वें ओवर की पांचवी गेंद पर जोसी ग्रोव्स 4 रन बनाकर रन आउट हुईं।
आठवां : 15वें ओवर की पहली बॉल पर शेफाली वर्मा ने हनाह बेकर को आउट किया।
नवां : 17वें ओवर की चौथी बॉल पर मन्नत कश्यप ने एलेक्सा स्टोनहाउस को पवेलियन भेजा।
दसवां : 18वें ओवर की पहली गेंद पर सोनम यादव ने सोफिया स्मेल को आउट कर इंग्लैंड की पारी समेट दी
Two wickets in an over for Archana Devi
Live – https://t.co/a9WgSfFv8z #INDvENG #U19T20WorldCup #Final pic.twitter.com/1X95hL5UBa
— BCCI Women (@BCCIWomen) January 29, 2023
U19 T20 WC 2023 : दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: ग्रेस स्क्रिवेंस (कप्तान), लिबर्टी हीप, नियाम फियोना हॉलैंड, सेरेन स्मेल (विकेटकीपर), रयान मैकडोनाल्ड गे, चारिस पावेली, एलेक्सा स्टोनहाउस, सोफिया स्मेल, जोसी ग्रोव्स, ऐली एंडरसन, हन्ना बेकर।
भारत: शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत, सौम्या तिवारी, गोंगड़ी त्रिशा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हर्षिता बसु, तितास साधु, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव।