KL Rahul करेंगे नई पारी की शुरूआत, आज शाम अथिया संग लेंगे फेरे

0
185
KL Rahul to get married Athiya shetty today

मुंबई। KL Rahul आज से अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरूआत करने जा रहे है। टीम इंडिया के स्टार क्रिके्टर राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी आज हमेशा-हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। आज शाम दोनों एक छोटे आयोजन में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मंडप सज चुका है, दुल्हा-दुल्हन भी पूरी तरह तैयार हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन बीते दिन से ही शुरू हो गए हैं, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी में शामिल होंगे महज 100 मेहमान

आज अथिया और KL Rahul की शादी है। शादी की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। वहीं ताजा जानकारी की मानें तो आज शाम 4 बजे ये जोड़ी सात-फेरे लेगी। शादी के बाद 6.30 बजे के करीब ये कपल कैमेरे के सामने आएगा। वहीं इस शादी में महज 100 लोग शामिल होने वाले है।

Team India: महाकालेश्वर की शरण में टीम इंडिया, ऋषभ पंत के लिए मांगा आर्शीवाद

बीती रात हुआ संगीत का फंक्शन

बीती रात यानी रविवार को अथिया शेट्टी और KL Rahul का संगीत का फंक्शन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस जोड़ी ने भी अपनी शादी में नो-फोन पॉलिसी रखी है। यानी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट बिना फोन के ही शिरकत करेंगी। वहीं संगीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे सितारे

अथिया और KL Rahul की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। इस शादी में महज 100 लोग ही शामिल होने वाले है, जिसमें से कुछ नाम सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीते दिन संगीत के फंक्शन में अर्जुन कपूर, पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा ने शिरकत की थी।

U-19 Women’s T20 WC: श्रीलंका पर एकतरफा जीत, टीम इंडिया की सेमीफाइनल में जगह पक्की

शादी के बाद मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मिली जानकारी के अनुसार अथिया और KL Rahul की शादी के बाद पूरी इंडस्ट्री और बड़े लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा। ये रिसेप्शन मुंबई में ही होगा। खबरों की मानें तो अथिया और केएल राहुल की रिसेप्शन पार्टी में तमाम सितारे शिरकत करने वाले हैं। स्टार-स्टडेड इस पार्टी में 3000 से ज्यादा गेस्ट को इनवाइट किया गया है। रिपोर्ट की मानें तो, बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ पॉलिटिशियन और एंटरप्रेन्योर्स भी इस पार्टी में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here