Sunil Chhetri का FIFA ने किया सम्मान..‘कैप्टन फैंटास्टिक’ सीरीज रिलीज

0
323
Indian Skipper Sunil Chhetri was honored by FIFA, Captain Fantastic series release

Sunil Chhetri के करियर पर बनाई विशेष डॉक्यूमेंट्री, PM मोदी ने भी दी बधाई

ज्यूरिख। Sunil Chhetri: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और देश के श्रेष्ठ एथलीट्स में शुमार कप्तान छेत्री (Sunil Chhetri ) को फीका से बड़ा सम्मान मिला है। फुटबॉल की सबसे बड़ी संस्था फीफा (FIFA) ने छेत्री के शानदार करियर पर विशेष डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसका नाम ‘कैप्टन फैंटास्टिक’ है। इसे बुधवार को रिलीज किया गया है। तीन एपिसोड में दिखाए जाने वाले इस शो से उन्हें एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

फीफा विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी दी गई। ट्विटर पर फीफा ने लिखा कि ‘आप रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और मेसी (Lionel Messi) के बारे में सब जानते हैं, अब तीसरे सबसे अधिक स्कोर करने वाले सक्रिय पुरुष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की कहानी जानें। कैप्टन फैंटास्टिक अब फीफा+ पर उपलब्ध है।’

FIFA ने भारतीय फुटबॉल संघ से बैन हटाया, महिला फुटबॉल विश्वकप भी होगा भारत में

FIFA ने डॉक्यूमेंट्री का एक दिल छू लेने वाला पोस्टर शेयर किया है। इसमें Sunil Chhetri को क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के साथ पोडियम पर खड़ा दिखाया गया है। हालांकि छेत्री को उनकी डॉक्यूमेंट्री से सम्मानित करने का फीफा का फैसला अनोखा है क्योंकि भारत ने अभी तक एक बार भी फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) में हिस्सा नहीं लिया है। लेकिन यह भी सच है कि सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड में से एक हैं। छेत्री के गोल स्कोरिंग क्षमता ने उन्हें Cristiano Ronaldo और Lionel Messi के साथ खड़ा किया है।

फीफा द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सुनील छेत्री को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि शाबाश सुनील छेत्री! यह निश्चित रूप से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ावा देगा।

IND vs SA: छक्के के साथ जीती टीम इंडिया, हर्षदीप के कहर के बाद सूर्या की आतिशबाजी

तीन कड़ियों में रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री, FIFA+ पर उपलब्ध

जारी की गई डॉक्यूमेंट्री ‘कैप्टन फैंटास्टिक’ तीन कड़ियों में रिलीज होगी। पहली कड़ी में Sunil Chhetri के 20 साल की उम्र में उनके भारत की ओर से पदार्पण करने से पहले की कहानी है। इस कड़ी के लिए Sunil Chhetri के करीबी साथी, प्रियजन और फुटबॉल के साथियों ने कहानी सुनाने में मदद की है। दूसरी कड़ी में राष्ट्रीय टीम की ओर से छेत्री के शानदार प्रदर्शन और उनके शीर्ष स्तरीय विदेशी क्लबों की ओर से पेशेवर फुटबॉल खेलने के सपने का जिक्र है। तीसरी कड़ी में छेत्री अपने पेशेवर करियर के शीर्ष पर पहुंचते हैं और उनकी निजी जिंदगी की जानकारी है। ट्रॉफी और रिकॉर्ड को भी जिक्र है।

Suryakumar Yadav : बस 8 रन और एक सिक्स..सूर्यकुमार के नाम ‘दो रिकॉर्ड फिक्स’!

अंतरराष्ट्रीय गोल दागने में सिर्फ रोनाल्डो और मेसी से पीछे Sunil Chhetri

छेत्री फिलहाल सक्रिय खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) 117 गोल के साथ पहले और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी (Lionel Messi) 90 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं वहीं छेत्री के 84 गोल हैं।

Mohammad Rizwan: कल का हीरो आज बन गया विलेन..पैर से उठाया पाकिस्तानी झंडा!

Sunil Chhetri ने 2005 में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद से 131 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। छेत्री ने भारत को 2007, 2009 और 2012 नेहरू कप ट्रॉफी और 2011, 2015 और दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ की 2021 में हुई चैम्पियनशिप को जीतने में मदद की। स्टार फुटबॉलर को रिकॉर्ड सात बार एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें 2021 में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here