Asia Cup 2022: श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया, टूर्नामेंट से घर वापसी तय

0
2919
Asia Cup 2022 Super 4 IND vs SL Sri Lanka Beat India enters in Final

दुबई। Asia Cup 2022 सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस हार के साथ ही भारत का फाइनल का सफर लगभग समाप्त हो गया है। कल अगर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हरा दिया तो भारत की घर वापसी का औपचारिक ऐलान भी हो जाएगा। भारत ने श्रीलंका को 174 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे श्रीलंका ने 4 विकेट खोकर हांसिल कर लिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी खराब की और बाद में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह को छोड़कर बाकी गेंदबाजों ने बेहद खराब गेंदबाजी की। जिसका नतीजा यह रहा कि एशिया कप के सुपर-4 में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका की जीत के हीरो उसके ओपनर कुसल मेंडिस और पाथुम निसंका रहे। दोनों ने मिलकर श्रीलंका के लिए 97 रनों की साझेदारी की। मेंडिस ने 57 और निसंका ने 52 रनों की पारी खेली।

12वें ओवर में चहल ने करवाई भारत की वापसी

श्रीलंका के पक्ष में एकतरफा जाते दिख रहे Asia Cup 2022 के इस मैच में युजवेंद्र चहल ने भारत की वापसी करवाई। चहल ने पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। आउट होने से पहले निसांका कुसल मेंडिस के साथ मिलकर 97 रनों की साझेदारी कर चुके थे। इसी ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने चरिथ असालंका को भी पवेलियन लौटा दिया। असालंका खाता भी नहीं खोल सके। चहल की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच लपका।

निसांका का अर्धशतक

श्रीलंका के लिए ओपनर पाथुम निसांका ने 37 गेंदों पर शानदार 52 रनों की पारी खेली। निसांका युजवेंद्र चहल का शिकार बने लेकिन आउट होने तक वो श्रीलंका को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। निसांका ने 33 गेंदों में टी-20 इंटरनेशनल करियर का छठा अर्धशतक लगाया। निसांका ने अपना अर्धशतक 10वें ओवर में पूरा किया। श्रीलंका ने 10 ओवर्स में अपने खाते में बिना विकेट गंवाए 89 रन जोड़े थे।

पॉवरप्ले में श्रीलंका की धुंआधार बल्लेबाजी

भारत को इस बैटिंग पिच पर शुरूआती ओवर्स में विकेट की तलाश थी लेकिन हुआ उसका उल्टा। निशंका और मेंडिस ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। श्रीलंका ने पावर प्ले में बिना कोई विकेट खोए 57 रन ठोक डाले। इस दौरान कुशल मेंडिस ने 24 और पथुमा निशंका ने 33 रन अपने खाते में जोड़े। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल तीनें में से कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों को बांध नहीं सका। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने मनचाहे तरीके से रन जोड़े।

भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 174 रनों का लक्ष्य 

Asia Cup 2022 सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के मारे। खराब शुरूआत के बावजूद रोहित और सूर्यकुमार यादव के बीच हुई 97 रनों की साझेदारी ने भारत के बड़े स्कोर की नींव रख दी थी। एक समय भारत 15वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना चुकी थी। लेकिन इसके बाद महज 9 रनों के अंतराल पर हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा और ऋषभ पंत के विकेट गिरे। आखिरी पलों में अश्विन ने 7 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेलकर भारत को 173 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 34, जबकि ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने 17-17 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दशुन शनाका और चामिका करूणारत्ने ने 2-2, जबकि महीश तीक्ष्णा और दिलशान मधुशनाका ने एक-एक विकेट झटका। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई की जगह आर अश्विन को मौका मिला है।

Suresh Raina ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, IPL भी नहीं खेलेंगे

रोहित ने ठोका 32वां अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ Asia Cup 2022 के इस अहम मुकाबले में रोहित शर्मा ने 72 रनों की धमाकेदार पारी खेली। महज 13 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने तेजी से रन बनाना शुरू किया और सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारत को संकट से निकाला। रोहित ने महज 32 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल का अपना 28वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने आउट होने से पहले सूर्यकुमार के साथ मिलकर 58 गेंदों में 97 रनों की साझेदारी की।

खाता भी नहीं खोल पाए विराट कोहली

भारत को तीसरे ओवर में सबसे बड़ा झटका लगा। जबकि दिलशान मदुशंका ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया। कोहली तब तक 4 गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। भारत को 13 रनों के स्कोर पर विराट के रूप में यह दूसरा झटका लगा। एशिया कप में यह पहला मैच रहा जबकि कोहली रन नहीं बन पाए। जबकि इससे पहले खेले गए 3 में से दो मैचों में उन्होंने अर्धशतक जमाया और एक मैच में 35 रनों का स्कोर बनाया था।

अनिकेत चौधरी, अनिरुद्ध और रोहन राजभर को Mathura Das Mathur Award

केएल राहुल फिर फ्लॉप

केएल राहुल Asia Cup 2022 के अहम मुकाबले में फिर असफल रहे। राहुल श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 6 रन बनाकर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया। उनका विकेट महेश तीक्ष्णा ने लिया। राहुल इस एशिया कप में खेले गए 4 मैचों में से एक में भी एशिया कप के 4 मैचों में राहुल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है। लगातार फ्लॉप होने के बाद अब यह सवाल उठने लग गए हैं कि टी20 फॉर्मेट में आखिर केएल राहुल को कब तक मौका मिलता रहेगा। जबकि ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज टीम से बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, आर.अश्विन, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, दनुष्का गुणाथिलका, भानुका राजपक्षे, वनिंदु हसरंगा, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here