IPL 2023 में भी धोनी ही होंगे Chennai Super Kings के कप्तान

0
580
CSK Confirms Dhoni will be the captain of Chennai Super Kings in IPL 2023 too

चेन्नई। IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इस बात की पुष्टि करते हुए तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी के अलावा कोई और दूसरा नाम हो ही नहीं सकता है।

Asia Cup 2022: टीवी-मोबाइल पर कहां-कैसे देखें भारत-पाक का महामुकाबला

दरअसल, पिछले सीजन में CSK ने दो बार कप्तान बदले थे। पहले धोनी ने खुद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और फिर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान दी गई। लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते जडेजा ने कप्तानी छोड़ी दी थी और आखिरी मैचों में धोनी को फिर से टीम का कप्तान बनाया गया। पिछले कुछ समय से इस बात की चर्चाएं थीं कि चेन्नई अगले सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी। अब CSK ने खुद बयान देकर इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। विश्वनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही IPL 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे।

Asia Cup 2022: पाक के खिलाफ भारत को बदलनी होगी रणनीति, पेस बैटरी से रहना होगा सतर्क

राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी भी कर चुके धोनी

धोनी CSK की शुरुआत से ही सीएसके के कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने IPL का खिताब 4 बार जीता है। जब टीम पर 2 साल का बैन लगा, तब धोनी ने एक सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स की कप्तानी की थी। उसके बाद वे स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे।

Ravindra Jadeja टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर, घुटने की चोट की कराएंगे सर्जरी

कप्तानी में धोनी ही नंबर वन

किसी IPL टीम की कप्तानी की बात करें तो अभी भी महेंद्र सिंह धोनी ही पहले नंबर पर हैं। धोनी ने 2 टीमों की ओर से लीग के 210 मैचों में कप्तानी की है। इनमें से उन्हें 123 में जीत मिली है। जबकि टीम ने 86 मैच हारे थे। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने 143 में से 79 मैच ही अपनी कप्तानी में जीते हैं। हालांकि CSK ने पिछले सीजन में टीम ने खराब प्रदर्शन किया। वह 14 में से महज 4 मुकाबले ही जीत सकी और दस मुकाबले गंवाए। टीम के हिस्सा में महज आठ अंक थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here