Commonwealth Games : गोल्ड मैडलिस्ट को IOA देगा 20 लाख रुपए, ईनामी राशि का ऐलान

0
451
Birmingham Commonwealth Games 2022 IOA will give Rs 20 lakh to the gold medalist, prize money announced sports breaking news today

नई दिल्ली। Commonwealth Games 2022: 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियां अपने चरम पर पहुंच चुकी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ भी इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में जुट गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के पदक विजेताओं के लिए ईनामी राशि का भी ऐलान कर दिया गया है। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की आधिकारिक किट के अनावरण के अवसर पर इस संबंध में औपचारिक जानकारी दी। उनके अनुसार गोल्ड मैडलिस्ट खिलाड़ी को आईओए 20 लाख रूपए, सिल्वर मैडलिस्ट को 10 और ब्रॉन्ज मैडलिस्ट खिलाड़ी को आईओए साढ़े सात लाख रूपए की ईनामी राशि प्रदान करेगा।

इस अवसर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने Commonwealth Games 2022 में पहनी जाने वाली आधिकारिक किट का अनावरण किया। उद्घाटन समारोह में महिला और पुरुष एथलीट नीले रंग का कोट धारण करेंगे। अनावरण समारोह में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, एथलीट हिमा दास, दुती चंद, बॉक्सर लोवलीना, अमित पंघाल, शिवा थापा, आशीष कुमार, पहलवान बजरंग, साक्षी मलिक, रवि कुमार समेत अन्य एथलीट मौजूद थे।

IND vs ENG 1st T-20: हार्दिक के दम पर Team India की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 50 रन से हराया

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात पर खुशी जताई कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games 2022) के लिए चयनित भारतीय दल में पुरुष और महिला खिलाडियों की संख्या बराबर है। भारतीय दल में 108 पुरूष और 107 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। खेल मंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का भारतीय दल बेहद मजबूत है। इन खेलों में भाग लेना ही गर्व की बात है। देश इन खेलों में पदक जीतने वाले और नहीं जीतने वाले खिलाडिय़ों के साथ खड़ा है। उन्होंने गुजरात सरकार का आभार जताया कि दो माह के समय अंतराल में यह राज्य सात साल से नहीं होने वाले राष्ट्रीय खेल आयोजित कराने जा रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए-

Women’s Hockey World Cup : रोमांचक संघर्ष में न्यूजीलैंड से हारा भारत, अब भी क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बाकी

Asia Cup 2022: अगले महीने हो सकता है भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला

Malaysia Masters Badminton के क्वार्टर-फाइनल में पीवी सिंधु, कश्यप-प्रणीत हारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here