Wrestling: 5 साल बाद Sakshi Malik ने जीता सोना, दिव्या-मानसी ने भी जीते गोल्ड

0
433
Wrestling Bolat Turlykhanov Cup 2022 Sakshi Malik won gold medal after 5 years, Divya karan, Mansi Ahlawat also bagged golds

अल्माटी। Sakshi Malik: रियो 2016 की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कजाकिस्तान के अल्माटी में बोलट तुर्लिखानोव कप 2022 कुश्ती (Bolat Turlykhanov Cup 2022) टूर्नामेंट में गोल्ड मैडल जीता। पिछले लगभग पांच वर्षों में यह साक्षी का पहला अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मैडल है। 5 रैंकिंग सीरीज इवेंट की यह दूसरी प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से 17 पुरुष और 10 महिला पहलवान हिस्सा ले रहे हैं।

साक्षी (Sakshi Malik) के अलावा दो बार की एशियाई चैंपियन दिव्या काकरान और मानसी अहलावत ने भी क्रमशः 68 किग्रा और 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इस बीच, पूजा सिहाग ने 76 किग्रा में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। भारत टूर्नामेंट में अभी तक पांच पदक (तीन स्वर्ण और दो कांस्य) जीत चुका है। भारत के लिए गुरूवार को ग्रीको रोमन पहलवान नीरज ने 63 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

एक तरफा अंदाज में जीते मैच

महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में चुनौती दे रहीं साक्षी मलिक (Sakshi Malik) ने फाइनल में कजाकिस्तान की पूर्व जूनियर एशियाई चैंपियन इरिना कुजनेत्सोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले साक्षी मलिक ने अपने पहले मुकाबले में इरीना कुजनेत्सोवा को तकनीकी श्रेष्ठता के माध्यम से 10-0 से हराया था। इसके बाद उन्होंने उज्बेकिस्तान की रुशाना अब्दिरासुलोवा को 9-3 से शिकस्त दी। जबकि उन्हें राउंड-रॉबिन में मंगोलिया की सेरेनचिमेड सुखी से वॉकओवर मिल गया। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए क्वालिफाई करने वाली साक्षी मलिकए टोक्यो ओलंपिक में एक स्थान से चूकने के बाद से वापसी की राह पर हैं।

French Open 2022: फाइनल में राफेल नडाल, चोटिल ज्वेवरेव ने दिया वॉक ओवर

दिव्या ने भी जीता सोना

दिव्या काकरान ने महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में अपनी चुनौती पेश की। यहां उन्हें नॉर्डिक राउंड सिस्टम में प्रतिस्पर्धा करनी थी, जिसमें प्रत्येक पहलवान एक राउंड-रॉबिन प्रारूप में दूसरों का सामना कर रहा था। क्योंकि मैदान में केवल चार पहलवान शामिल थे। अपने पिछले मैच में मंगोलिया के बोलोरटुंगलाग ज़ोरिगट से 14-10 से हारने के बावजूद, कज़ाकिस्तान की अल्बिना केर्गेल्डिनोवा और मंगोलिया की डेलगर्मा एनखसाइखान के खिलाफ शानदार जीत के दम पर दिव्या गोल्ड मैडल जीतने में सफल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here