IPL 2022: एडम मिल्ने की जगह ‘नया मलिंगा’ CSK में शामिल

0
280
IPL 2022 Matheesha Pathirana replace injured Adam Milne in chennai super kings

नई दिल्ली। IPL 2022: श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज मथीसा पाथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। उन्हें चोटिल एडम मिल्ने की जगह टीम में शामिल किया गया है। चेन्नई के पहले मैच में मिल्ने को हैम्सट्रिंग की चोट लगी थी। इसके बाद वो पूरे IPL 2022 से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह टीम में शामिल किए गए महीसा पाथिराना श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज हैं। 19 साल के पाथिराना 2020 और 2022 में श्रीलंका की अंडर-19 टीम (U19 World Cup) का हिस्सा थे। उन्हें 20 लाख रुपये की कीमत पर चेन्नई की टीम में शामिल किया गया है।

T20 World Cup: तीसरे पेसर की तलाश में टीम इंडिया, कौन पड़ेगा किस पर भारी

पाथिराना तेज गेंदबाज होने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अपने युवा करियर में उन्होंने बल्ले के साथ भी प्रभावित किया है। हालांकि, वाइड गेंद में लगाम लगाना उनके लिए चुनौती होगी। अंडर 19 एशिया कप (U19 Asia Cup) में उन्होंने श्रीलंका के लिए शानदार खेल दिखाया था, लेकिन वाइड गेंद पर लगाम नहीं लगा पाए थे।

पाथिराना वेस्टइंडीज में हुए अंडर 19 विश्व कप 2022 (U19 World Cup) में भी श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 27.28 के औसत से सात विकेट झटके थे। उनका इकोनॉमी रेट 6.16 का रहा था। वो भी मलिंगा की तरह तेज और सटीक यॉर्कर फेंक सकते हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक लिस्ट ए मैच खेला है और दो टी20 मैच खेले हैं, लेकिन काफी समय से वो चेन्नई की टीम से जुड़े रहे हैं। IPL 2021 से पहले चेन्नई ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में महीष थीक्षणा के साथ पाथिराना को अपने साथ जोड़ा था।

IPL 2022 Orange cap: रेस में जोस बटलर आगे, KL Rahul दूसरे नंबर पर

मिस्ट्री स्पिनर महिश थीक्षणा को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 70 लाख की कीमत पर Chennai Super Kings (CSK) ने खरीदा था। वो अब CSK की टीम का हिस्सा बन चुके हैं और पावरप्ले में अहम विकेट भी चटका रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here