IPL Auction 2022: मार्की खिलाड़ियों में रबाड़ा रहे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो भारतीयों में श्रेयस अय्यर

0
366

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के लिए की गई मेगा नीलामी में सबसे पहले10 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। जिसमें 6 विदेशी और 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल है। जहां 6 विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा बिके। वहीं भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे श्रेयस अय्यर बिके।

Ind vs WI ODI Series : Rohit Sharma ने रचा इतिहास

रबाड़ा 9.25 करोड़ तो श्रेयस 12.25 करोड़ में बिके 

रबाड़ा को इस बार 9 करोड़ 25 लाख रुपये में पंजाब किंग्स ने अपने साथ खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थे। इससे पहले कगिसो रबादा दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। वहीं श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा। इनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था।

दिल्ली हाईकोर्ट: TTFI का निलंबन, प्रशासक की होगी नियुक्ति

डेविड वार्नर अब दिल्ली के लिए खेलेंगे  

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर जो पहले हैदराबाद टीम के कप्तान भी रह चुके हैं और इस सीजन में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली की टीम ने उन्हें इस बार 6 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। मार्की खिलाड़ियों में अन्य विदेशी प्लेयर्स की बात करें तो न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर भी जमकर बोली लगी और आखिरकार उन्हें राजस्थान रायल्स टीम ने  8 करोड़ रुपये में खरीद लिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस को 7 करोड़ 25 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ लिया।

Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन और यूपी योद्धा की टीम ने दर्ज की जीत 

आर अश्विन को राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा 

IPL Auction 2022 में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे महंगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर बिके उन्हें कोलकाता ने 12.25 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके अलावा शिखर धवन को पंजाब ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा।राजस्थान रॉयल्स टीम ने आर अश्विन को पांच करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। मोहम्मद शमी को गुजरात की टीम ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

मार्की सेट के 10 खिलाड़ियों की लिस्ट

शिखर धवन- (2 करोड़) 8.25 करोड़ -पंजाब

आर अश्विन (2 करोड़) 5 करोड़ – राजस्थान

पैट कमिंस (2 करोड़) 7.25 करोड़ कोलकाता

कगिसो रबादा (2 करोड़) 9.25 करोड़ पंजाब

ट्रेंट बोल्ट (2 करोड़) 8 करोड़ राजस्थान

श्रेयस अय्यर (2 करोड़) 12.25 करोड़ कोलकाता

मोहम्मद शमी (2 करोड़) 6.25 करोड़ गुजरात

फाफ डु प्लेसिस (2 करोड़) 7 करोड़ आरसीबी

क्विंटन डिकाक (2 करोड़) 6.75 लखनऊ

डेविड वार्नर (2 करोड़) 6.26 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here