IPL Auction 2022 से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह

0
214

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन (IPL Auction 2022) से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IPL का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होना है। ऐसे में जाफर के इस्तीफे देने से हड़कंप मच गया है। जाफर ने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Pro Kabaddi League : पटना पायरेट्स ने पुणेरी पलटन को रौंदा

अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना

वसीम जाफर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में लिखा- IPL टीम पंजाब किंग्स को धन्यवाद। सफर शानदार रहा। IPL 2022 सीजन के लिए अनिल कुंबले और टीम को शुभकामनाएं। इसके साथ ही जाफर ने एक रणबीर कपूर का फिल्मी फोटो भी शेयर किया। जिसमें लिखा- अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना। वसीम जाफर के सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स को छोड़े जाने के पोस्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पोस्ट किया कि कहीं वो उनका जॉब ऑफर तो नहीं स्वीकार रहे।

Table Tennis: भारतीय खिलाड़ी साथियान का फ्रेंच क्लब के साथ करार

पंजाब किंग्स के पास अभी मोटी रकम 

पंजाब किंग्स ने केवल मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ और अनकैप्ड गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चार करोड़ रुपये में रीटेन किया। फ्रेंचाइजी 72 करोड़ रुपए के सबसे अधिक पर्स के साथ IPL Auction 2022 में उतरेगी। कहा जा रहा है कि पंजाब किंग्स IPL 2022 के लिए केएल राहुल को कप्तान के रूप में बनाए रखना चाहती थी, लेकिन दाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम से अलग होने का निर्णय किया।

Rohit Sharma ने विराट और कपिल देव को पीछे छोड़ा

7 खिलाड़ी IPL ऑक्शन में पा सकते हैं 10 करोड़

IPL 2022 की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। IPL Auction 2022 में इस बार 590 प्लेयर्स पर बोली लगेगी, जिसमें 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 कैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 7 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि कुछ खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी पानी की तरह पैसा बहाती नजर आने वाली हैं। इन सात खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर, जेसन होल्डर, क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, शार्दूल ठाकुर, और दीपक चाहर का नाम शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here