IPL Mega Auction 12-13 फरवरी को, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

0
403

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) 12-13 फरवरी को होगा। मंगलवार को BCCI ने 590 खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जो ऑक्शन का हिस्सा होंगे। इन खिलाड़ियों में 355 अनकैप्ड प्लेयर्स और 228 कैप्ड प्लेयर्स शामिल होंगे। दो दिन तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 7 एसोसिएट देश के खिलाड़ी भी ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

PSL 2022: मुल्तान सुल्तान्स ने डेविड विली के दम पर लगाई जीत की ‘हैट्रिक’

ये बड़ी खिलाड़ी IPL 2022 में नहीं लेंगे हिस्सा 

IPL 2022 के टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे। वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपना नाम ऑक्शन में नहीं दिया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के सैम करन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जो रूट, क्रिस वोक्स ने भी ऑक्शन में अपना नाम शामिल नहीं करवाया है। 2 करोड़ के बेस प्राइस में 48 खिलाड़ियों ने खुद को रखा है। वहीं, 20 खिलाड़ियों ने खुद को 1.5 करोड़ के बेस प्राइस में रखा है। यदि 1 करोड़ के बेस प्राइस की बात करें तो इस लिस्ट में 34 खिलाड़ियों के नाम हैं।

BCCI ने किया रणजी ट्रॉफी की लीग स्टेज की तारीखों का ऐलान

33 खिलाड़ियों को किया रीटेन

IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है।इसके साथ ही वो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी 2018 से 2021 के सीजन तक 17 करोड़ ही मिलते थे। लखनऊ ने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है

Pro Kabaddi League में आज दो मैच,  बेंगलुरु बुल्‍स के सामने यूपी योद्धा की चुनौती

IPL का पहला बड़ा ऑक्शन

साल 2018 के बाद IPL का पहला बड़ा ऑक्शन होने जा रहा है। IPL 2018 के मेगा ऑक्शन में कुल 8 टीमें थी। इस बार 10 टीमें ऑक्शन में हिस्सा लेंगी। 10 टीमों ने मिलकर 33 खिलाड़ियों पर कुल 338 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। भारत की ओर से 2 करोड़ की बेस प्राइज में रविचंद्रन अश्विन के अलावा, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, इशान किशन, सुरेश रैना के नाम हैं। वहीं, विदेशी खिलाड़ियों में डेविड वार्नर, कगिसो रबाडा, ड्वेन ब्रावो के अलावा पैट कमिंस, एडम जंपा, स्टीव स्मिथ, शाकिब अल हसन, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट और फाफ डु प्लेसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here