IPL 2022 के लिए अहमदाबाद की टीम ने इन तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा

0
507

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के लिए अहमदाबाद की टीम ने तीन खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा है। जानकार सूत्रों के अनुसार हार्दिक पंड्या और राशिद खान को 15-15 करोड़ रुपए और शुभमन गिल को सात करोड़ मिलेंगे। पंड्या टीम के कप्तान भी होंगे। 22 जनवरी तक IPL की दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद को तीन खिलाड़ी रिटेन करने थे।

Robert Lewandowski बने फीफा के बेस्ट फुटबॉलर

अहमदाबाद ने कोचिंग स्टाफ का भी किया चयन

अहमदाबाद ने अपने कोचिंग स्टाफ का भी सलेक्शन कर लिया है। टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा होंगे। इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज विक्रम सोलंकी को टीम का डायरेक्टर बनाया गया है। वहीं, भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन टीम के मेंटर होंगे। इससे पहले हार्दिक मुंबई इंडियंस, राशिद सनराइजर्स हैदराबाद और शुभमन गिल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे।

Pro Kabaddi League: यूपी योद्धाओं ने पुणेरी पलटन को चटाई धूल 

शुभमन और राशिद की दूसरी टीम

शुभमन गिल के लिए अहदमबाद IPL में उनकी दूसरी टीम होगी। 2018 के बाद से शुभमन कोलकाता से खेल रहे थे। तब कोलकाता ने उन्हें 1.8 करोड़ में खरीदा था। वहीं, राशिद को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2017 में चार करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद 2018 में हैदराबाद ने उन्हें नौ करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

Australian Open Women’s : लीला फर्नांडीज पहले राउंड से बाहर, क्वितोवा को भी मिली शिकस्त 

इसीलिए हार्दिक का बनाया कप्तान 

2015 में मुंबई की टीम ने पंड्या को 10 लाख में अपनी टीम में जोड़ा था। विशेषज्ञों का मानना है कि पंड्या गुजरात के हैं और स्थानीय फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि पंड्या यदि बॉलिंग नहीं भी करते हैं तो भी टीम के लिए फायदे का सौदा साबित होंगे। हार्दिक पंड्या 2019 में इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप से ही फिटनेस से जूझ रहे हैं। उन्होंने पीठ की सर्जरी भी कराई, लेकिन इसके बावजूद वे बॉलिंग फिटनेस हासिल नहीं कर पाए।

IPL 2022 में 10 टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल कुल 10 टीमें होंगी। पिछले महीने टीमों ने अपनी पसंद के अधिकतम चार खिलाड़ियों की लिस्ट IPL प्रबंधन को सौंपी थी। लखनऊ और अहमदाबाद टीम को अपने कुछ खिलाड़ियों की लिस्ट इस महीने के दूसरे सप्ताह तक सौंपनी है। IPL में इस बार मेगा ऑक्शन होना है। यह ऑक्शन 7 और 8 फरवरी को चेन्नई में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here