IPL 2022 Auction: इन टीमों को नए कप्तान की दरकार, ये खिलाड़ी रेस में आगे

0
497
IPL 2022 Auction 5 teams including Kolkata ahamdabad RCB need a new captain latest ipl news.jpg

नई दिल्ली। IPL 2022 इस साल अप्रेल-मई में खेला जाना है। उससे पहले आईपीएल के मेगा ऑक्शन का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। जहां कई टीमों में खिलाड़ियों में अहम बदलाव हो सकते हैं। इस सीजन से आईपीएल में 8 की जगह 10 टीमें हिस्सा लेंगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रेंचाइजी जुड़ चुकी हैं। लेकिन आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा फोकस टीमों का अपने नए कप्तानों को लेकर होगा। लगभग आधा दर्जन टीमें आगामी सीजन में नए कप्तान के नेतृत्व में मैदान में उतरने को तैयार हैं अथवा भविष्य के लिए नए कप्तानों की भूमिका तैयार करने में जुटी हैं।

Cricket: बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराकर रचा इतिहास

चेन्नई सुपरकिंग्सः चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स IPL 2022 तो महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में ही खेलेगी। नवंबर में फ्रैंचाइजी द्वारा रिटेन होने वाले खिलाड़ियों में धोनी दूसरे स्थान पर थे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। वहीं, धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इससे यह माना जा रहा है कि धोनी के बाद जडेजा ही टीम की कमान संभालेंगे। उनके लिए यह सीजन सीखने के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण होगा।

मुंबई इंडियंसः पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी IPL 2022 में बिना किसी संदेह के हिटमैन रोहित शर्मा करेंगे।  34 वर्षीय रोहित को हाल ही में सीमित ओवरों (वनडे और टी20) में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। मुंबई की टीम ने इस बार रोहित शर्मा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

Corona का असर, BCCI ने स्थगित किए रणजी ट्रॉफी सहित घरेलू टूर्नामेंट

दिल्ली कैपिटल्सः चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने 2021 में टीम की कप्तानी संभाली थी।  फिट होने के बाद अय्यर पिछले साल यूएई में हुए दूसरे चरण में टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन पंत ने ही कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक गई थी। अय्यर ने इस बार टीम से अलग होने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया। अय्यर IPL 2022 में किसी अन्य टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्सः विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वे आगामी आईपीएल 15 में एक बार फिर टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे।

कोरोना के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बदला बिश बैश लीग का शिड्यूल

सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियमसन आईपीएल 2021 के दौरान डेविड वार्नर की जगह टीम के कप्तान बने थे। फैंस इस कीवी स्टार को IPL 2022 में सनराइजर्स की कप्तानी करते देख पाएंगे। 2016 में खिताब जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

पंजाब किंग्सः केएल राहुल के जाने के बाद पंजाब किंग्स को नए कप्तान की आवश्यकता है। टीम ने मयंक अग्रवाल के साथ अर्शदीप सिंह को रीटेन किया है। टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने पहले ही कह दिया है कि नीलामी में फ्रेंचाइजी मयंक अग्रवाल के इर्द-गिर्द टीम बनाएगी। ऐसे में 12 करोड़ रुपये में रीटेन होने वाले मयंक टीम के कप्तान बन सकते हैं।

Ranji Trophy 2022: बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी टीम में शामिल 

कोलकाता नाइटराइडर्सः दो बार आईपीएल चैंपियन बनने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स को भी IPL 2022 में नए कप्तान की आवश्यकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आंद्रे रसेल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है, लेकिन इसके आसार कम ही हैं। रसेल का फॉर्म और फिटनेस लगातार ठीक नहीं रहता है। यह बात उनके खिलाफ जा सकती है। फ्रैंचाइजी नीलामी में नए कप्तान की तलाश कर सकती है। पिछले सीजन में इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इयॉन मॉर्गन कप्तान थे। उन्हें टीम ने रीटेन नहीं किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाले विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी है और एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। IPL 2022 में आरसीबी को एक ऐसे कप्तान को ढूंढना होगा जो कोहली और ग्लेन मैक्सवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ लेकर कप्तानी कर सके। मैक्सवेल टीम के लिए आदर्श कप्तान हो सकते हैं, लेकिन अभी तक उनके नाम की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान के रूप में देख रही है।

ATP Cup: डिएगो ने सितसिपास को दी शिकस्त, अर्जेंटीना का मुकाबला अब पोलैंड से होगा

लखनऊः पहली बार आईपीएल खेलने के लिए तैयार लखनऊ फ्रैंचाइजी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय ओपनर और पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल IPL 2022 में टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। लखनऊ की टीम को अभी नाम और लोगो के साथ कप्तान का चयन भी करना है। उसने एंडी फ्लावर को टीम का मुख्य कोच बनाया है। गौतम गंभीर टीम के मेंटर बने हैं। विजय दहिया को सहायक कोच बनाया गया है।

अहमदाबादः दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने वाले श्रेयस अय्यर की चाहत आईपीएल में कप्तान बनने की है। अय्यर खुद को इस लीग में साबित कर भारत की कप्तानी के लिए दावा ठोकना चाहते हैं। अहमदाबाद की टीम अय्यर को कप्तान बनाने के लिए इच्छुक है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर भी इस रेस में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here