IPL 2022 Retention: 40 गुना तक बढ़ा वेंकटेश अय्यर का वेतन, कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी बने करोड़पति

0
527

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। 8 फ्रेंचाइजियों ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन के लिए कुल 269 करोड़ रुपये खर्च किए है। 27 में से 19 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। IPL 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर की तो लॉटरी लग गई, उन्हें 20 लाख से सीधे 8 करोड़ रुपये में केकेआर ने रिटेन किया। इस प्रकार उनकी सैलरी में 40 गुना का इजाफा हुआ है। इसी तरह 4 अनकैप्ड खिलाड़ी भी करोड़पति बन गए।

National Shooting Championship: शिवा-शिखा ने जीता मिश्रित वर्ग का खिताब

वेंकटेश अय्यर की सैलेरी 20 लाख से सीधी आठ करोड़ पहुंची 

आईपीएल 2022 के लिए आठों फ्रेंचाइजियों द्वारा जारी की गई रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में कई नाम चौंकाने वाले सामने आए हैं, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने भारी भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा है।  इसमें सबसे बड़ा नाम वेंकटेश अय्यर का है।  उन्होंने पिछले महीने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इससे पहले आईपीएल 2021 में भी वो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेले थे।  लीग में एक सीजन का अनुभव होने के बावजूद उन्हें केकेआर ने 20 लाख से सीधे 8 करोड़ रुपये की सैलरी देकर आईपीएल 2022 के लिए रिटेन कर लिया है।

Commonwealth Wrestling Championship : साउथ अफ्रीका में होने वाली राष्ट्रमंडल कुश्ती रद्द

SRH अब्दुल समद को 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया

सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 साल के जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर अब्दुल समद को आईपीएल 2020 में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था लेकिन IPL 2022 के लिए जारी रिटेंशन लिस्ट में समद की भी किस्मत खुल गई। उन्हें हैदराबाद ने 20 गुना अधिक सैलरी देकर 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। समद ने आईपीएल 2021 में 7 मैचों में 75 रन बनाने के साथ 1 विकेट लिया था। उन्होंने आईपीएल 2020 में खेले 12 मैचों में 111 रन बनाए थे। तब समद ने 170 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

Ashes Series के आखिरी टेस्ट मैच पर कोरोना का खतरा मंडराया

इन खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजियों ने 4-4 करोड़ रुपए में किया रिटेन 

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 के लिए सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन किया।  इसमें टीम के ओपनर मयंक अग्रवाल और अनकैप्ड भारतीय अर्शदीप सिंह हैं। 20 साल के अर्शदीप को पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। इसी प्रकार सनराइजर्स हैदराबाद ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल 2022 के लिए रिटेन करने का फैसला लिया है, उन्हें भी 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया है। साल 2020 में हुए अंडर-19 विश्व कप में यशस्वी जायसवाल ने 6 मैच में 400 रन ठोके थे। इसके बाद उन्हें आईपीएल 2020 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। IPL 2022 के लिए भी उन्हें राजस्थान ने 4 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here